फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Sunil Sain accorded a grand welcome upon taking charge of the OBC Morcha.

Mahendragarh-Narnaul News: ओबीसी मोर्चा की कमान मिलने पर सुनील सैन का जोरदार स्वागत

Fri, 28 Aug 2026 11:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Sunil Sain accorded a grand welcome upon taking charge of the OBC Morcha.
फोटो संख्या:68- महाराजा शूर सैनी चौक पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर सुनील सैन
महेंद्रगढ़। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की ओर से इंजीनियर सुनील सैन को भाजपा ओबीसी मोर्चा हरियाणा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद उनके महेंद्रगढ़ पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। शहर के प्रमुख महाराजा शूर सैनी चौक पर सैनी सभा के प्रधान सुरेश सैनी के नेतृत्व में समाज के लोगों ने उनका अभिनंदन किया।
विज्ञापन

सैनी सभा के प्रधान सुरेश सैनी ने कहा कि सुनील सैन को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलना पूरे सैनी समाज और पिछड़े वर्ग के लिए गर्व की बात है। उनके नेतृत्व में ओबीसी मोर्चा और मजबूत होगा तथा समाज के हितों को नई आवाज मिलेगी। उन्होंने कहा कि सैनी समाज भाजपा की नीतियों और संगठन के साथ मजबूती से खड़ा है।
विज्ञापन

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर सुनील सैन ने सम्मान के लिए समाज और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उन पर जो भरोसा जताया है, उसे पूरी मेहनत और ईमानदारी से निभाएंगे। संगठन की नीतियों को आम लोगों तक पहुंचाने के साथ पिछड़े वर्ग के कल्याण के लिए लगातार काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील सैन ने कहा कि भाजपा सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास’ की नीति पर काम कर रही है और ओबीसी समाज के हित में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
जिला उपाध्यक्ष दादरी नवीन सैनी ने कहा कि सुनील सैन की नियुक्ति कार्यकर्ताओं के परिश्रम का सम्मान है। उनके नेतृत्व में ओबीसी मोर्चा जमीनी स्तर पर और मजबूत होगा।

इस अवसर पर रघुबीर सैनी, कमल सैनी, विजय सैनी, निहाल सैनी, महेंद्र सैनी, श्यामलाल सैनी, सरपंच कर्मवीर सैनी, महादेव प्रसाद, विनोद सैनी, संजय सैनी, महावीर मिस्त्री, शिवकुमार पटोदिया और रमेश वर्मा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed