{"_id":"661f0df14ddd30ef370073c7","slug":"students-will-provide-information-on-employment-opportunities-from-new-ideas-narnol-news-c-203-1-sroh1011-108880-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नए आइडिया से रोजगार के अवसर की जानकारी देंगे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नए आइडिया से रोजगार के अवसर की जानकारी देंगे विद्यार्थी
Wed, 17 Apr 2024 05:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 17 Apr 2024 05:16 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:66-दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार--स्रोत--स
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) में मंगलवार को सेंटर फॉर इनोवेशन एंड इंक्यूबेशन के द्वारा आयोजित दो दिवसीय अमेजिंग आइडिया मोनेटाइजेशन (एआईएम) कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसमें हकेंवि के विद्यार्थी अपने नए आइडिया से रोजगार के अवसर की जानकारी देंगे।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को समय की आवश्यकतानुसार नवाचार के विकास के लिए प्रोत्साहित करेगा। किसी भी देश के विकास के लिए नवाचार बेहद आवश्यक है इसलिए हमें इस दिशा में उल्लेखनीय प्रयास करने की आवश्यकता है। केंद्र के निदेशक प्रो. आशीष माथुर ने कहा कि यह आयोजन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार की प्रेरणा व प्रयासों से ही संभव हो सका है। अवश्य ही यह प्रयास विद्यार्थियों को नए विचारों के विकास और उन्हें मूर्त रूप प्रदान करने में मददगार साबित होगा।
प्रो. पवन कुमार मौर्य ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि इस आयोजन के अंतर्गत विभिन्न विद्यार्थी अपने नए आइडिया के माध्यम से रोजगार के अवसरों की जानकारी देंगे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुलपति ने कहा कि अवश्य ही नवाचार व उद्यमिता विकास की दिशा में उठाया गया यह कदम उल्लेखनीय दिशा प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि इस मंच के माध्यम से सामने आने वाले विभिन्न आइडियाज को आवश्यकता के अनुरूप मार्गदर्शन व टीआरएल लेवल तीन पर पहुंचने वाले आइडियाज को अनुदान भी प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर प्रो. अंतरेश कुमार, प्रो. पवन मौर्य, सीआईआई के उपनिदेशक डॉ. मुरलीधर नायक, डॉ. मुनीष मानस, डॉ. अजय पाल, डॉ. सूरज आर्य, डॉ. मनीषा पांडे सहित अनेक विद्यार्थी व शोधार्थी उपस्थित रहे।