फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Students were worried about depositing fees on the portal on the first day

Mahendragarh-Narnaul News: पहले दिन पोर्टल पर फीस जमा कराने के लिए परेशान रहे विद्यार्थी

Sat, 03 Aug 2024 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 03 Aug 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Students were worried about depositing fees on the portal on the first day
फोटो संख्या:55- राजकीय महिला महाविद्यालय महेंद्रगढ़--संवाद
महेंद्रगढ़। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से पीजी कक्षाओं में दाखिले के लिए पहली मेरिट सूची जारी कर दी गई है। पीजी दाखिला के पहले दिन विभाग की वेबसाइट पर फीस जमा करवाने का ऑप्शन नहीं मिलने के कारण विद्यार्थियों को फीस भरने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

पहली सूची के आधार पर महेंद्रगढ़ के तीनों महाविद्यालय में 340 सीट पर दाखिला प्रक्रिया शुरू की गई है। राजकीय महिला महाविद्यालय के नोडल अधिकारी प्रो. मक्खन सिंह ने बताया कि महाविद्यालय में पीजी कक्षाओं में तीन कोर्सों में 120 सीट पर दाखिला किया जाएगा, जिसमें 111 विद्यार्थियों के दाखिला किया जाएगा। एमए अंग्रेजी में ऑल इंडिया कैटेगरी में 80.5, सबसे कम बीसी बी में 65.4, एमकॉम में 80.6 तथा सबसे कम ईडब्ल्यूएस एचओजीएल में 59.95, एमएससी ज्योग्राफी में 82.4 व सबसे कम एचओडब्ल्यूएस एचओजीएल में 69.4 प्रतिशत कटऑफ रही।
विज्ञापन

सतनाली महाविद्यालय में नोडल अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि महाविद्यालय में तीन कोर्सों पर 120 सीट पर दाखिला किया जाएगा, जिसमें 118 विद्यार्थियों की दाखिला किया जाएगा। एमए हिस्ट्री में ऑल इंडिया कटेगरी में 77.37 रही तथा डीए में सबसे कम 65.46 प्रतिशत रही। एमए ज्योग्राफी में 82.46 प्रतिशत ऑल इंडिया कैटेगरी व डीएससी में 64.5 सबसे कम प्रतिशत, एमएससी कमैस्ट्री में 82.30 प्रतिशत ऑल इंडिया कैटेगरी व डीएससी में 63.58 प्रतिशत कटऑफ रही। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को पहले दिन पोर्टल पर फीस जमा करवाने के लिए लिंक नहीं डाला गया, जिसके कारण विद्यार्थियों को फीस भरने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ के नोडल अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि महाविद्यालय के दो कोर्सों में 100 सीट पर दाखिला किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 2 से 6 अगस्त तक पहली सूची के आधार पर फीस जमा करवाई जाएगी। 8 अगस्त को फिजिकल काउंसलिंग के तहत दाखिला किया जाएगा। उसी दिन शाम को पंजीकरण के लिए दोबारा से पोर्टल शुरू होगा। 9 से 16 अगस्त तक रिक्त सीट रहने पर पहले आओ पहले पाओ के तहत फिजिलकल काउंसिलिंग में दाखिला किया जाएगा, जिसमें विद्यार्थी को 100 रुपये जुर्माना फीस जमा करवानी होगी। 17 से 24 अगस्त तक फिजिकल काउंसलिंग के तहत प्रतिदिन 100 रुपये अतिरिक्त चार्ज लिया जाएगा।
राजकीय महाविद्यालय सतनाली
कैटेगरी एमए हिस्ट्री एमए ज्योग्राफी एमएससी कैमिस्ट्री
एआईओसी 77.37 82.46 82.30
ईडब्ल्यूएस एआईओसी 73.33 73.33 74.68
एचओजीसी 73.5 73.96 76.55
ईडब्ल्यूएस एचओजीसी 71.71 70.79 73.31
एससी 69.79 68.71 69.58
डीएससी 67.08 64.5 63.58
बीसीए 69.83 68.21 72.03
बीसीबी 70.08 71.33 73.33
डीए 65.46 ---- ----
राजकीय महिला महाविद्यालय महेंद्रगढ़
कैटेगरी एमए अंग्रेजी एमएससी ज्योग्राफी एमकॉम
एआईओसी 80.5 82.04 80.06
ईडब्ल्यूएस एआईओसी 71.07 74.08 66.01
एचओजीसी 73.3 75.25 72.09
ईडब्ल्यूएस एचओजीसी 66.05 69.04 59.95
एससी 65.25 71.04 62.36
बीसीए 65.04 73.02 66.01
बीसीबी 71.03 74.08 69.00
डीए --- ---- 69.06
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed