फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Students were troubled throughout the day due to non-opening of fee deposit portal

Mahendragarh-Narnaul News: फीस जमा करवाने का पोर्टल नहीं खुलने से दिनभर परेशान रहे विद्यार्थी

Sat, 15 Jul 2023 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 15 Jul 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Students were troubled throughout the day due to non-opening of fee deposit portal
नारनौल। कॉलेज में स्नातक कक्षाओं में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को इंतजार बढ़ता जा रहा है। उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा पहले तो एक दिन बाद प्रथम मेरिट सूची जारी की गई। अब फीस जमा करवाने का पोर्टल नहीं खुलने के कारण विद्यार्थी शुक्रवार को फीस जमा नहीं करवा सके जबकि विभाग ने प्रथम मेरिट सूची में शामिल विद्यार्थियों के लिए फीस जमा करवाने की तिथि 16 जुलाई निर्धारित की है। शुक्रवार को विद्यार्थी साइबर कैफे व कॉलेजों में ऑनलाइन फीस जमा करवाने के लिए पहुंचे लेकिन फीस जमा करवाने का पोर्टल नहीं खुलने के कारण फीस जमा नहीं हो पाई। ऐसे में विद्यार्थी शुक्रवार को फीस जमा नहीं करवा सके। सायं के समय पोर्टल खुलने के बाद विद्यार्थियों से राहत की सांस ली।
विज्ञापन

उच्चतर शिक्षा विभाग के शेड्यूल अनुसार कॉलेज में स्नातक कक्षाओं में दाखिले की प्रथम मेरिट सूची बुधवार 12 जुलाई को जारी की जानी थी लेकिन विभाग ने निर्धारित तिथि के एक दिन बार सूची जारी की गई। वहीं अब फीस पोर्टल नहीं खुलने के कारण विद्यार्थियों की फीस जमा नहीं हो पाई। प्रथम मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों 16 जुलाई तक अपनी ऑनलाइन फीस जमा करवाकर संबंधित कॉलेजों में दस्तावेजों की वेरिफिकेशन करवानी होगी। इस दौरान विद्यार्थियों को 100 रुपये की रेडक्रॉस की रसीद भी कटवानी होगी। उक्त कार्रवाई के बाद ही विद्यार्थियों का दाखिला कंफर्म माना जाएगा। इसके बाद 18 जुलाई को दूसरी मेरिट सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन


दोपहर बाद फीस जमा करवाने का पोर्टल खुल गया है। विद्यार्थी पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन फीस जमा करवा सकते हैं। इसके बाद विद्यार्थियों को फीस रसीद के साथ अपने दस्तावेजों की वेरिफिकेशन करवाने के लिए संबंधित कॉलेज में उपस्थित होना होगा। दस्तावेज वेरिफिकेशन के बाद ही विद्यार्थियों को दाखिला कंफर्म माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. सतीश सैनी, दाखिला नोडल अधिकारी, राजकीय पीजी कॉलेज, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed