फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Students were made aware under the SWEEP program in the college

Mahendragarh-Narnaul News: महाविद्यालय में स्वीप कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को किया जागरूक

Fri, 19 Apr 2024 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 19 Apr 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
Students were made aware under the SWEEP program in the college
फोटो संख्या:56- सतनाली राजकीय महाविद्यालय में विद्यार्थी को सम्मानित करते एसडीएम संजीव कुमार--स
सतनाली। एसडीएम संजीव कुमार ने वीरवार को राजकीय महाविद्यालय सतनाली में चुनाव कार्यालय की ओर से आयोजित स्वीप कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थियों को संबोधित किया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदान के बारे में लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोई भी मतदाता यह न सोचे कि मेरे एक वोट से क्या फर्क पड़ता है, कई बार एक वोट से ही हार-जीत तय हो जाती है। जिस भी युवा ने अपना वोट नहीं बनवाया है वे 16 अप्रैल तक अपना वोट बनवा सकते हैं। भारत निर्वाचन आयोग का लक्ष्य युवा मतदाताओं को मतदान के बारे में जागरूक कर मतदान प्रतिशत को बढ़ाना है। इस बार लोकसभा चुनाव में युवा मतदाता अपने मत का प्रयोग जरूर करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में मत का प्रयोग कर एक अच्छा प्रतिनिधि चुनें। एक अच्छा प्रतिनिधि ही क्षेत्र का सही विकास करवा सकता है। इस अवसर पर नायब तहसीलदार रघुबीर सिंह, कानूनगो रामपाल, एसईपीओ प्रवीन कुमार, लिपिक सतीश कुमार के अलावा कॉलेज स्टाफ मौजूद रहा।

फोटो संख्या:56- सतनाली राजकीय महाविद्यालय में विद्यार्थी को सम्मानित करते एसडीएम संजीव कुमार--स

फोटो संख्या:56- सतनाली राजकीय महाविद्यालय में विद्यार्थी को सम्मानित करते एसडीएम संजीव कुमार--स

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed