फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Students were given information on dental care

Mahendragarh-Narnaul News: छात्रों को दी दांतों की देखभाल की दी जानकारी

Sat, 06 Sep 2025 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 06 Sep 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Students were given information on dental care
फोटो संख्या:60- राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना में विद्या​र्थियों की स्वास्थ्य की 
कनीना। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना मंडी में ओरल हेल्थ पखवाड़ा मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को दांतों की देखभाल और मुख की स्वच्छता बनाए रखने संबंधी जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में वरिष्ठ दंत चिकित्सा अधिकारी डॉ. जितेंद्र मोरवाल ने कहा कि जीवन में भोजन का महत्वपूर्ण स्थान है और भोजन को सही ढंग से पचाने के लिए दांतों की अहम भूमिका होती है। यदि दांत स्वस्थ हैं तो व्यक्ति उम्रभर स्वस्थ रह सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को ब्रश करने का सही तरीका, टूथपेस्ट की उचित मात्रा तथा दांतों की सुरक्षा के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन

विद्यालय के प्राचार्य नरेश कुमार कौशिक ने कहा कि जीवन में उत्तम स्वास्थ्य का बड़ा महत्व है। यदि पाचन तंत्र को सही रखना है तो दांतों का स्वस्थ होना जरूरी है। कार्यक्रम के अंत में कक्षा 6 से 12 तक के सभी विद्यार्थियों को टूथब्रश और टूथपेस्ट वितरित किए गए। उनके सही उपयोग की जानकारी दी गई। इस मौके पर अस्पताल के दंत सहायक लखपत सिंह, एमपीएचडब्ल्यू राजेश कुमार, प्रवक्ता प्रवीण कुमार, स्नेहलता, रेखा यादव, सुमनलता, शकुंतला, सोमता, ओमप्रकाश, कुलदीप सिंह, पवन कुमार, हेमंत कुमार, रिंकी यादव, वीरमति, पन्नालाल, नरेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed