{"_id":"65cb608361aecab3f801d035","slug":"students-took-out-a-rally-and-gave-the-message-of-water-conservation-narnol-news-c-196-1-sroh1013-109347-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: विद्यार्थियों ने रैली निकालकर दिया जल संरक्षण का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: विद्यार्थियों ने रैली निकालकर दिया जल संरक्षण का संदेश
Tue, 13 Feb 2024 05:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 13 Feb 2024 05:58 PM IST
विज्ञापन
मंडी अटेली। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गुजरवास में मंगलवार को जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन अटेली युवा मित्र संगठन द्वारा जल संरक्षण पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य भारत भूषण ने कहा कि जल संरक्षण अभियान में विद्यार्थियों को अहम भूमिका निभानी चाहिए ताकि इसका संदेश जन-जन तक पहुंच सके। लगातार पानी का दोहन करने के कारण धरती का जलस्तर धीरे-धीरे घटता जा रहा है तथा पानी की गुणवत्ता में भी काफी फर्क पड़ने लगा हैं। इसके कारण आज जल संरक्षण समय की जरूरत बन गया है। खंड संयोजक विक्रम सिंह ने बच्चों को स्वच्छ जल तथा पानी को बचाने के तरीके बताए। इस दौरान निबंध प्रतियोगिता करवाई गई। जिसमें प्रथम प्रिया, द्वितीय मुस्कान तथा तृतीय स्थान पर संतोष रही। चित्रकला प्रतियोगिता में ज्योति प्रथम, खुशी द्वितीय तथा मुस्कान तृतीय स्थान पर रही। अंत में स्कूली बच्चों ने रैली निकालकर जल बचाने का संदेश दिया। इस मौके पर समाजशास्त्री पूर्ण सिंह व मनीषा यादव आदि उपस्थित रहे।