फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   students taking basic math in class 10 calss will aslo be able to taki math 11 class

दसवीं में बेसिक मैथ का विकल्प चुनने वाले विद्यार्थी 11वीं में भी ले सकेंगे मैथ

Sat, 04 Apr 2020 09:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
students taking basic math in class 10 calss will aslo be able to taki math 11 class
सीबीएसई के विद्यार्थियों के लिए एक अच्छी खबर है। अब दसवीं कक्षा में बेसिक मैथमेटिक्स का चुनाव करने वाले विद्यार्थी भी 11वीं कक्षा में भी मैथमेटिक्स ले सकेंगे। बोर्ड ने इन विद्यार्थियों के लिए अप्लाइड मैथमेटिक्स नाम से नया विषय लागू किया है। इस बारे में बोर्ड ने नोटिफिकेशन जारी कर सभी स्कूलों को सूचित कर दिया है।
विज्ञापन

वर्तमान में सीबीएसई की तरफ से दसवीं के विद्यार्थियों के लिए मैथमेटिक्स को लेकर विकल्प दिए गए हैं। जिन विद्यार्थियों को 11वीं में यह विषय नहीं रखना, उन्हें बेसिक मैथमेटिक्स पढ़ाया जाता हैं। जिन्हें 11वीं में भी मैथमेटिक्स पढ़ना है, उनको दसवीं में स्टैंडर्ड मैथमेटिक्स पढ़ाया जाता हैं। बोर्ड के अनुसार स्टैंडर्ड मैथमेटिक्स की अपेक्षा बेसिक मैथमेटिक्स आसान है। बोर्ड ने यह सिस्टम पिछले सत्र से ही लागू किया था। अगर कोई विद्यार्थी शुरुआत में बेसिक मैथमेटिक्स का विकल्प चुनता है और बाद में उसका मन बदल जाता है, तो ऐसे विद्यार्थियों के लिए बोर्ड ने प्रावधान किया हुआ है। इसके तहत बोर्ड की जुलाई में होने वाली कंपार्टमेंट की परीक्षा में विद्यार्थी स्टैंडर्ड मैथमेटिक्स की परीक्षा दे सकते हैं। बोर्ड के नए फैसले से उन विद्यार्थियों को फायदा होगा, जो दसवीं कक्षा में बेसिक मैथमेटिक्स का चुनाव करते हैं। ऐसे बाद में भी यह विषय पढ़ना चाहते हैं। मैथमेटिक्स और अप्लाइड मैथमेटिक्स के सिलेबस में कितना अंतर है, इस बारे में अभी कुछ स्पष्ट नहीं है। सीबीएसई की तरफ से इस ब ारे में नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया हैं। एडमिशन के समय 11वीं में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों के पास इस विषय का भी विकल्प रहेगा। विद्यार्थी अधिसूचना को बेवसाइट पर जाकर पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed