{"_id":"69fe19ec900eba89a90d4726","slug":"students-received-practical-training-through-power-bi-and-tableau-narnol-news-c-203-1-sroh1011-126319-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: पावर बीआई एवं टैब्ल्यू के माध्यम से विद्यार्थियों को मिला व्यावहारिक प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: पावर बीआई एवं टैब्ल्यू के माध्यम से विद्यार्थियों को मिला व्यावहारिक प्रशिक्षण
विज्ञापन
फोटो संख्या:74- कार्यशाला के दौरान विद्यार्थी, शोधार्थी एवं शिक्षक--स्रोत- हकेंवि
महेंद्रगढ़।
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मैनेजमेंट स्टडीज की ओर से फ्रॉम डेटा टू डिसीजंस स्टोरीटेलिंग थ्रू पावर बीआई एंड टैब्ल्यू विषय पर दो दिवसीय हैंड्स-ऑन कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला अकादमिक ब्लॉक-3 में आयोजित की गई।
विद्यार्थियों को आधुनिक बिजनेस इंटेलिजेंस टूल्स जैसे पावर बीआई एवं टैब्ल्यू के माध्यम से डेटा विजुअलाइजेशन, डैशबोर्ड निर्माण एवं विश्लेषणात्मक स्टोरीटेलिंग का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने विद्यार्थियों के लिए इस प्रकार की कौशल-आधारित व व्यावहारिक कार्यशालाओं के आयोजन की सराहना की।
स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मैनेजमेंट स्टडीज की अधिष्ठाता प्रो. सुनीता तंवर ने वर्तमान डेटा-आधारित व्यावसायिक परिवेश में विश्लेषणात्मक एवं विजुअलाइजेशन कौशल की बढ़ती आवश्यकता बताई। जीजीएसआईपीयू नई दिल्ली की सहायक प्राध्यापक डॉ. शितिका ने टैब्ल्यू पर तकनीकी जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने डेटा विजुअलाइजेशन, चार्ट्स, डैशबोर्ड एवं प्रभावी डेटा प्रस्तुति के सिद्धांतों पर चर्चा की। जीडी गोयनका विश्वविद्यालय गुरुग्राम की एडजंक्ट प्रो. एवं अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक डॉ. मोनिका रोज ने पावर बीआई, पावर क्वेरी एवं पावर पिवोट की मूलभूत अवधारणाओं के साथ डेटा क्लीनिंग, ट्रांसफॉर्मेशन, विजुअलाइजेशन एवं रिपोर्ट निर्माण की प्रक्रियाओं का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया।