{"_id":"6885206372fb5bb08c0819d3","slug":"students-reached-the-centre-in-private-vehicles-there-was-traffic-jam-in-the-city-throughout-the-day-narnol-news-c-203-1-sroh1010-118784-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: निजी वाहनों से केंद्र पहुंचे परीक्षार्थी, शहर में पूरे दिन लगा रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: निजी वाहनों से केंद्र पहुंचे परीक्षार्थी, शहर में पूरे दिन लगा रहा जाम
Sun, 27 Jul 2025 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 27 Jul 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
फोटे संख्या:58- सीईटी की परीक्षा में सुबह की शिफ्ट समाप्त होने के बाद राव तुलाराम चौक पर लगा
महेंद्रगढ़। प्रदेश सरकार की ओर से सीईटी के लिए बसों का इंतजाम रहा, लेकिन परीक्षार्थियों के निजी वाहनों से पहुंचने के कारण शहर में दिनभर जाम की स्थिति रही।
स्टेट हाईवे पर रिवासा पुल से लेकर कैंची मोड़ तक चार किलोमीटर तक वाहनों की लाइन लगी रही। इससे वाहन रेंगते रहे। जाम के कारण लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्टेट हाईवे पर जाम से निपटने के लिए हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय से शहर के कैंची मोड़ तक करीब 50 पुलिस कर्मचारियों की तैनाती की गई थी।
जाम में वाहनों के फंसने के कारण तय समय पर पहुंचने के लिए परीक्षार्थियों को भी पैदल ही परीक्षा केंद्र जाना पड़ा। शहर में बनाए गए 12 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के निजी वाहन सड़कों के दोनों किनारों पर खड़े रहे। पहली पाली की परीक्षा समाप्त होते ही दूसरी पाली के लिए केंद्रों के सामने निजी वाहनों की भीड़ रही।
विज्ञापन
पुलिस कर्मचारियों को यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से 78 बसों से परीक्षार्थियों को रेवाड़ी, कोसली व दादरी के परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया गया। सुबह की शिफ्ट के लिए 35 और शाम को 43 बसों का संचालन किया गया।
इंसेट
- इन स्थानों पर रहे जाम के हालात
शहर के गोशाला रोड, तुलाराम चौक, सिनेमा रोड, मसानी चौक, आईटीआई रोड, महाराणा प्रताप चौक, स्टेट हाईवे 148बी, महेंद्रगढ़ रेवाड़ी रोड पर दिनभर जाम के हालात रहे। गोशाला रोड, डुलाना रोड, बुचौली रोड, राव तुलाराम चौक, महिला महाविद्यालय, पीजी कॉलेज के सामने परीक्षा केंद्रों के बाहर निजी वाहनों के सड़क किनारे खड़ा होने से पुलिस कर्मचारियों को भी दिनभर यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।