फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Students interacted with President Draupadi Murmu

Mahendragarh-Narnaul News: विद्यार्थियों ने किया राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से संवाद

Thu, 16 Nov 2023 12:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Nov 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Students interacted with President Draupadi Murmu
महेंद्रगढ़। राष्ट्रपति भवन स्थित कल्चरर सेंटर में बाल दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में चेयरपर्सन डॉ. पवित्रा राव, प्राचार्य डॉ. किशोर तिवारी, विद्यार्थी पूर्वा, वेदांशी, एकांश, शिवम को महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संवाद स्थापित करने का सुनहरा अवसर मिला। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ रहे आरपीएस के प्रयासों को बधाई देते हुए सराहना की तथा कार्यक्रम में शामिल हुए आरपीएस प्रबंधन व विद्यार्थियों की ग्रुप फोटो राष्ट्रपति की वेबसाइट पर अपलोड की गई। आरपीएस की इस उपलब्धि पर ग्रुप के सीईओ इंजी. मनीष राव ने चेयरपर्सन डॉ. पवित्रा राव, प्राचार्य डॉ. किशोर तिवारी एवं विद्यार्थियों को बधाई दी।
विज्ञापन

बाल दिवस पर राष्ट्रपति भवन में बच्चों के लिए भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में आरपीएस विद्यालय महेंद्रगढ़ के चार विद्यार्थी पूर्वा, वेदांशी, एकांश और शिवम के साथ आरपीएस ग्रुप की चेयरपर्सन डॉ. पवित्रा राव और प्रिंसिपल डॉ. किशोर तिवारी राष्ट्रपति से बातचीत करने और सुनने के लिए उत्साह के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए। बातचीत सत्र के दौरान आरपीएस के विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति को उनके दो हस्तनिर्मित रेखाचित्र प्रस्तुत किए जिस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में अद्भुत कलात्मक प्रतिभा और नवीन कार्यों के लिए आरपीएस की सराहना की और बधाई दी। इस दौरान आरपीएस ग्रुप की चेयरपर्सन डॉ. पवित्रा राव और प्राचार्य डॉ. किशोर तिवारी ने महामहिम और सभी अधिकारियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बच्चों को बड़े सपने देखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि वे नए और विकसित भारत का सपना देखे, आज के सपने कल हकीकत बन सकते हैं। इस मौके पर आरपीएस ग्रुप की चेयरपर्सन डॉ. पवित्रा राव ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। इस भविष्य को सुरक्षित रखना हम सभी का कर्तव्य है। उसका उचित पालन-पोषण सुनिश्चित करें। आज बच्चों के पास तकनीक और अन्य ढेर सारी जानकारियां है। जिसके बल पर वे देश और विदेश में अपना टैलेंट दिखा रहे हैं। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. किशोर तिवारी ने कहा कि बचपन बच्चों की जिंदगी का सबसे खूबसूरत दौर होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed