फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Students delivered a message of awareness regarding protection against drug abuse.

Mahendragarh-Narnaul News: विद्यार्थियों ने दिया नशे से बचाव के लिए जागरूकता का संदेश

Sun, 05 Apr 2026 02:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 05 Apr 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Students delivered a message of awareness regarding protection against drug abuse.
फोटो संख्या:54 शहर ​स्थित राजकीय कॉलेज में छात्रा को सम्मानित करते प्राचार्य व मुख्य अति​थि। सं
महेंद्रगढ़। राजकीय महाविद्यालय में शनिवार को नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत अंतर-महाविद्यालय प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें जिले के आठ महाविद्यालयों से आए 52 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से नशे से बचाव के लिए जागरूकता का संदेश दिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और समाज में स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता में स्लोगन लेखन, पोस्टर मेकिंग, पीपीटी प्रेजेंटेशन व वाद-विवाद आदि गतिविधियां करवाई गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. सुधीर लांबा, विशिष्ट अतिथि प्रो. महेंद्र सिंह व प्राचार्य प्रो. विजय यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। डॉ. सुधीर लांबा ने नशे को व्यक्ति, परिवार और समाज के लिए घातक बताया और युवाओं से दूर रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य प्रो. विजय यादव व प्रो. महेंद्र सिंह ने कहा कि युवा राष्ट्र की शक्ति और भविष्य हैं। सभी युवा सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य की बढ़ना चाहिए। पर्यावरणविद् राजेश कुमार ने नशे के सामाजिक प्रभावों की जानकारी दी।
मुख्य वक्ता डॉ. सुधीर कुमार ने कहा कि नशा शारीरिक, मानसिक व सामाजिक रूप से दुष्प्रभाव डालता है। व्यक्ति की कार्यक्षमता, सोचने-समझने की शक्ति व सामाजिक संबंधों को गंभीर नुकसान पहुंचाता है।


ये रहे परिणाम
स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में चंचल ने प्रथम व निशा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में तमन्ना ने प्रथम व खुशी ने द्वितीय स्थान हासिल किया। इसके बाद विजेताओं को सम्मानित किया गया।

फोटो संख्या:54 शहर स्थित राजकीय कॉलेज में छात्रा को सम्मानित करते प्राचार्य व मुख्य अतिथि। सं

फोटो संख्या:54 शहर स्थित राजकीय कॉलेज में छात्रा को सम्मानित करते प्राचार्य व मुख्य अतिथि। सं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed