फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Students and teachers planted trees

Mahendragarh-Narnaul News: विद्यार्थियों व शिक्षकों ने किया पौधरोपण

Mon, 08 Jul 2024 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 08 Jul 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Students and teachers planted trees
फोटो संख्या:62- जवाहर नवोदय विद्यालय करीरा में पौधरोपण करते स्टाफ सदस्य व विद्यार्थी--स्रोत-- स
कनीना। पर्यावरण बचाओ जन चेतना समिति हरियाणा प्रदेश का पर्यावरण के संरक्षण व संवर्धन के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय करीरा मेंएक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों ने प्रांगण में पौधरोपण किया। जवाहर नवोदय विद्यालय करीरा के प्राचार्य राजीव सक्सेना, उप प्राचार्य धर्मेंद्र आर्य ने समिति पदाधिकारी, समिति सदस्यों को गुलदस्ता देकर स्वागत किया।
विज्ञापन

सुरेश कुमार ने पौधे ही जीवन है विषय पर मार्गदर्शन किया। समिति उपाध्यक्ष गजराज सिंह ने जल ही जीवन है जल है तो कल है, बूंद- बूंद जल जीवन है विषय पर प्रेरित करते हुए मार्गदर्शन किया। समिति अध्यक्ष इंद्रदेव शर्मा ने पर्यावरण और जीवन पर अनेक घटनाओं की जानकारी देते हुए पौधे लगाओ जल बचाओ, प्लास्टिक को हटाने के लिए छात्रों में शिक्षकों को प्रेरित किया। सूरत सिंह ने सभी विद्यार्थियों व शिक्षकों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन

इस अवसर पर उषा रानी, सुमन पुरूथि, सरोज यादव, सरिता बैरा, दयाराम, योगेश शर्मा, कार्यक्रम में समिति के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य मास्टर संजय कुमार, मास्टर विजयपाल, मास्टर कर्मवीर, सतवीर, कृष्ण कुमार पुनिया प्रधान डॉ. भीमराव आंबेडकर जन जागरण समिति सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed