फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Student of class XII killed in a truck collision

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार बारहवीं के छात्र की मौत

Tue, 09 Feb 2021 10:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
Student of class XII killed in a truck collision
कनीना से रेवाड़ी रोड पर भड़फ के पास एक ट्राले ने बाइक सवार को कुचल दिया। बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बारहवीं का छात्र 19 वर्षीय शंकर की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन को कब्जे में लिया। वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

मृतक के ताऊ प्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि वह रेवाड़ी जिले में कढू का निवासी शंकर बारहवीं कक्षा का छात्र था। वह सतनाली के पास स्थित गांव बापोड़ा में अपने मामा के घर गया हुआ था। मंगलवार को बाइक पर सवार होकर वापस अपने घर आ रहा था। जब वह भड़फ के पास पहुंचा तो रेवाड़ी की तरफ से आ रहे एक ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में शंकर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा स्थल पर पहुंचे ठेकेदार मदन ने बताया कि वह पास में ही काम कर रहे थे। उन्हें एक तेज आवाज सुनाई दी।नमौके पर पहुंचे तो देखा बाइक सवार मौके पर पड़ा हुआ था। ट्रक चालक अपने ट्रक को लेकर भाग रहा था। 100 नंबर पर फोन कर हादसे के बारे में पुलिस को सूचना दी। लोगों ने ट्रक चालक का पीछा किया तो ड्राइवर ट्रक को भड़फ बस स्टैंड के पास एक निजी होटल पर खड़ा कर मौके से फरार हो गया। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी। भड़फ बस स्टैंड के आस-पास एक माह में हुए तीन हादसों में दो लोग गंवा चुके हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग कर उक्त मार्ग पर स्पीड ब्रेकर बनवाने व ओवरलोड वाहनों की गति पर अंकुश लगाने के लिए एक पीसीआर की ड्यूटी लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed