{"_id":"66a6a5d38013bb3ff10225f4","slug":"strong-security-arrangements-on-the-roads-and-camps-set-up-for-kanwadis-narnol-news-c-196-1-nnl1004-114540-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: रास्तों और कांवड़ियों के लिए लगाए गए शिविरों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: रास्तों और कांवड़ियों के लिए लगाए गए शिविरों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
विज्ञापन
नारनौल।
क्षेत्र में हरिद्वार से कांवड़ लाने का सिलसिला शुरू हो चुका है। शिवरात्रि के पावन पर्व पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु नीलकंठ/हरिद्वार से कावड़ लाकर बाघोत शिव मंदिर या अपने गंतव्य स्थान पर पहुंच कर भगवान शिव की आराधना करते हैं। कांवड़ यात्रा के संबंध में जिला पुलिस की ओर से सभी तैयारी कर ली गई हैं। कांवड़ लाने वाले श्रद्धालुओं के लिए मार्ग निर्धारित करके उन्हें एक सुगम तथा सुरक्षित रास्ता उपलब्ध कराकर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) अर्श वर्मा ने बताया कि रास्तों और शिविरों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग व स्थानीय मार्गों जहां से श्रद्धालुओं का अवागमन होगा, उन मार्गों पर पुलिस गश्त बढ़ाई गई हैं। कांवड़ यात्रा के रास्ते में आने वाले सभी शराब के ठेके, पेट्रोल पंपों के आसपास के क्षेत्र में भी गश्त बढ़ाई गई हैं ताकि यात्रा का ठीक प्रकार से समापन हो सके। क्षेत्र में लगने वाले कांवड़ शिविरों वाले स्थानों पर निगरानी रखने के लिए पुलिस बल नियुक्त किया गया है। सभी थाना प्रबंधकों को आपराधिक किस्म के व्यक्तियों पर निरंतर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। पैदल महिला कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए रास्ते में और कांवड़ शिविर में भी विशेष ड्यूटी लगाई गई हैं। किसी भी कानून व्यवस्था की स्थिति को संभालने के लिए और कांवड़ियों को कानून व्यवस्था का पालन करने के लिए प्रेरित करने के लिए कांवड़ियों के भेष में कुछ पुलिसकर्मियों को तैयार रखा गया है।
निर्धारित गति सीमा में ही चलाएं वाहन :
सक्रिय निगरानी के साथ सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर रखी जा रही है। यातायात पुलिस को तैनात करके आदेश दिए गए हैं कि चौक व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर तैनात पुलिसकर्मी सजगता से अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें, ताकि किसी भी स्थिति में जाम लगने से बचा जा सके। इसके अतिरिक्त वाहन चालकों से अपील की जा रही है कि वह धीरे व सुरक्षित वाहन चलाएं, जिससे कांवड़ियों को किसी भी तरह की दिक्कत न आए। निर्धारित गति सीमा में ही वाहन चलाएं। कांवड़ यात्रा शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए आमजन का सहयोग बहुत जरूरी है।