फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Strike started for waiving toll of villages in Nangal Chaudhary region

नांगल चौधरी क्षेत्र के गांवों का टोल माफ कराने को लेकर धरना शुरू

Sat, 13 Feb 2021 11:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Strike started for waiving toll of villages in Nangal Chaudhary region
फोटो नंबर 11 - टोल प्लाजा पर धरना ग्रामीण और मौके पर मौजूद पुलिस बल। संवाद - फोटो : Narnol
सिरोही बहाली टोल प्लॉजा पर टोल वसूली का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। टोल के पांच किलोमीटर के दायरे में आने वाले गांवों का टोल माफ है, लेकिन इससे विधानसभा के कई गांव संतुष्ट नहीं। अब ये लोग बीस किलोमीटर के दायरे के गांवों के वाहनों को छूट चाहते हैं। इसी को लेकर टोल पर शनिवार से धरना शुरू हो गया। लोगों ने अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा है। वहीं कुछ लोगों ने टोल पर स्थानीय युवाओं को काम देेने की भी मांग की है।
विज्ञापन

जानकारी के लिए नांगल चौधरी से नारनौल तक 148बी पर सिरोही बहाली गांव में टोल प्लॉजा तीन दिन से लगातार चल रहा है। स्थानीय लोगों ने पहले पांच किलोमीटर के दायरे में आने वाले गांवों के वाहनों को टैक्स में छूट देने की मांग की थी, जिसे टोल कंपनी ने मान लिया था। अब नांगल चौधरी विस के सभी गांवों के लोग अपने वाहनों को टोल पर छूट चाहते हैं। इसे लेकर शनिवार को टोल पर महापंचायत होनी थी, लेकिन लोगों ने अपनी मांगों को लेकर टोल पर धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

इस दौरान एडवोकेट कुलदीप भरगड़, रोहताश रावत, सुधीर चौधरी, गोठड़ी की सरपंच के प्रतिनिधि रामकरण, सुशील कुमार, षाजाराम गोलवा ने कहा कि नांगल चौधरी विधानसभा के ग्रामीणों का हेड क्वार्टर नारनौल है। लोगों को विभिन्न काम के लिए नारनौल आना-जाना पड़ता है, जिन्हें टोल अदायगी करना पड़ेगा। समस्या से टोल कंपनी के मालिक को अवगत करवा दिया, लेकिन उन्होंने ग्रामीणों की मांग मानने से इनकार कर दिया। जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार सुबह टोल प्लाजा पर धरना शुरू कर दिया। धरने की सूचना पर भारी पुलिस बल तैनात रहा व शुल्क वसूली जारी रही। लोगों ने सरकार विरोधी नारेबाजी करने के बाद नायब तहसीलदार रोहित कौशिक को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि जब तक डीसी इसे लेकर कोई निर्णय नहीं लेते तब तक वाहनों को छूट मिले। लेकिन, टोल कंपनी और अधिकारियों ने कहा कि ऐसा नहीं हो सकता। लोग ब्लॉक के 45 गांवों के वाहनों को टोल पर छूट देने की मांग कर रहे हैं। वहीं लोगों का कहना हैं कि टोल पर स्थानीय युवाओं को भी रखा जाए। इस दौरान डीएसपी अमरजीत सिंह व थाना इंचार्ज मेहर सिंह समेत अन्य मौजूद रहे। पहले भी लोग टोल पर विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं।
11 सदस्यीय टीम बनाई
टोल पर धरना प्रदर्शन के लिए लोगों ने 11 सदस्यीय टीम बनाई है। यह टीम टोल को लेकर आगे की रणनीति बनाएगी। 16 फरवरी को टोल पर धरना चलेगा। इसके बाद टीम क्षेत्र के सभी पंचायतों को लेकर महापंचायत की रणनीति बनाएगी। जिससे टोल पर गांवों के लोगों के वाहनों को टैक्स में छूट मिल सके। इसमें राजाराम गोलवा, राम करण, रोहताश, सुनील जाखड़, दिनेश, रोहताश रावत, विक्रम,अमर सिंह, अमित, हरिराम, धर्मपाल व धौलाराम समेत अन्य शामिल है।
हर गांव से पांच-पांच लोग धरने पर बैठेंगे
अपनी मांगों को पूरा कराने के लिए टोल पर शनिवार से धरना शुरू हो गया है। राजाराम गोलवा ने बताया कि टोल पर धरने के लिए संबंधित गांवों के सरपंचों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। हर गांव से रोजाना पांच-पांच लोग टोल पर चल रहे धरने में शामिल होंगे। उनका कहना हैं कि टोल पर स्थानीय लोगों को छूट मिलनी चाहिए। दूसरी ओर पहले दर्ज केस को वापस लिया जाए।

टोल पर प्रदर्शन के कारण टैक्स का कार्य प्रभावित होता है। कुछ लोग अपने लोगों को टोल पर रखने का भी दबाव बना रहे हैं। पांच किलोमीटर के दायरे के वाहनों को छूट दी गई है। कंपनी को छह लाख रुपये का रोजाना का नुकसान हो रहा है।
मुकेश सिंगला, टोल संचालक ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed