फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Stones, aerial fire, death threats to Madhogadh sarpanch's house

माधोगढ़ सरपंच के घर पर पथराव, हवाई फायर, जान से मारने की धमकी

Thu, 01 Apr 2021 10:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
Stones, aerial fire, death threats to Madhogadh sarpanch's house
महेंद्रगढ़। गांव माधोगढ़ के सरपंच के घर पर चार लोगों ने पथराव किया। परिवार को जान से मारने की धमकी दी। हवाई फायर भी किया। सरपंच मुंशीराम की शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव माधोगढ़ के सरपंच मुंशीराम ने बताया कि उनके बेटे बिजेन्द्र उर्फ बिल्लू कि 2014 में हत्या हो गई थी। जिसकी पैरवी मेरा छोटा बेटा धर्मेंद्र उर्फ बबलू कर रहा है। पैरवी के सिलसिले में मेरा बेटा धर्मेंद्र 30 मार्च को चंडीगढ़ गया हुआ था। घर पर मैं, अपनी पत्नी, पोते- पौतियों के साथ सो रहा था। रात को करीब 3 से 3.30 बजे विकास, सचिन, राकेश, राकेश कुमार ने हमारे घर पर हमला कर दिया। पहले घर के अंदर पत्थर फेंकते हुए गाली -गलौज किया। जब मैंने पुलिस को बुलाने की बात कही तो उन्होंने जान मारने की धमकी दी। पिस्तौल निकालकर हवा में एक फायर किया। फायरिंग की आवाज सुनकर पास के प्लाट में सो रहे मेरे पोते विनोद, परिवार के अन्य सदस्य आ गए। इन्हे देखकर हमलावर भागने लगे। जाते-जाते धमकी दी कि हम तेरे बेटे धर्मेंद्र उर्फ बबलू को मारने आये थे । वह दो बार तो बच गया, लेकिन अगली बार उसे जिंदा नहीं छोडे़ंगे। सतनाली पुलिस ने धारा 294,506,285,34 और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed