{"_id":"61730db766a45b7126464c3f","slug":"stone-pelted-on-police-car-for-not-getting-fertilizer-police-personnel-injured-narnol-news-rtk6278220169","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद नहीं मिलने पर किया पुलिस की गाड़ी पर पथराव, पुलिस कर्मी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद नहीं मिलने पर किया पुलिस की गाड़ी पर पथराव, पुलिस कर्मी घायल
विज्ञापन
जिले में खाद को लेकर मारामारी कम होने का नाम नहीं ले रही है। खाद के लिए आए दिन जाम लग रहे है तो गत दिवस अटेली मंडी में रखे खाद के बैगों को लोगों द्वारा लूट लिया गया। शुक्रवार को नांगल चौधरी में खाद नहीं मिलने से गुस्साएं किसानों ने कोटपुतली-बहरोड रोड पर जाम लगा दिया। वहीं पुलिस की गाड़ी पर भी पथराव किया। इसमें दो पुलिस कर्मियों को चोटें आई तथा पुलिस गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना के बाद डीएसपी नरेंद्र सांगवान मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस गाड़ी पर पथराव करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश संबंधित थाना प्रभारी को दिए।
जिले में कई दिनों से डीएपी खाद की भारी कमी चल रही है। इससे किसानों में सरकार व प्रशासन के प्रति रोष बना हुआ है। इसी रोष स्वरूप किसान जाम लगा रहे है। शुक्रवार को नांगल चौधरी अनाज मंडी में खाद मिलने की सूचना पर भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गए मगर मंडी में खाद नहीं मिली। इससे गुस्साएं किसानों ने अनाज मंडी के बाहर कोटपुतली-बहरोड़ रोड पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पाकर डायल 112 नंबर पुलिस मौके पर पहुंची। गुस्साएं किसानों ने पुलिस गाड़ी के आते ही उस पर पथराव शुरू कर दिया। इसमें गाड़ी में बैठे कर्मचारियों को चोटें आई। वहीं गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद नांगल चौधरी थाना प्रभारी निरीक्षक मेहर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे लेकिन पुलिस को देखकर जाम लगा रहे लोग भाग गए। वहीं घटना की सूचना पाकर डीएसपी नरेंद्र सांगवान मौके पर पहुंचे। उक्त घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें कुछ युवक डायल 112 नंबर पुलिस की गाड़ी पहुंचने पर उस पर पथराव करते नजर आ रहे है।
घटना के बाद पुलिस पथराव करने वाले लोगों की पहचान में जुट गई है। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में लग गई है। वहीं मौके पर खड़ी बाइकों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। बताया जाता है कि इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है। जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
घटनाक्रम की जानकारी जैसे ही नांगल चौधरी थाना प्रभारी को मिली वे भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मगर कुछ तथाकथित किसानों ने पीसीआर गाड़ी समेेत पुलिसकर्मियों पर पथराव शुरू किया गया। इसमें दो पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। इस पर पुलिसकर्मियों ने अपना बल दिखाया तो भीड़ तीतर-भीतर हो गई और लोग अपने वाहन/बाइक छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने कुछ बाइकों को कब्जे में लिया है।
एसपी चंद्रमोहन ने आमजन से आह्वान किया है कि डायल 112 की गाड़ियां आमजन की सेवा और सुरक्षा के लिए हैं। अगर इन्हें नुकसान पहुंचाते है तो आमजन की सेवा और सुरक्षा में रुकावट आएगी। इसलिए आमजन डायल 112 की गाड़ी को नुकसान न पहुंचाए। इन गाड़ियों पर डायल 112 प्रोजेक्ट के तहत प्रशिक्षित पुलिस कर्मचारी कार्यरत हैं। ये गाड़ियां शहरी क्षेत्रों में 15 मिनट और ग्रामीण क्षेत्रों में 30 मिनट में घटनास्थल पर पहुंचती है और मौके पर स्थिति का जायजा लेकर आमजन की सहायता करती है। जिला पुलिस सदैव आमजन की सेवा में तत्पर है।
नांगल चौधरी में करीब 2.30 बजे एक ट्रक डीएपी खाद का पहुंचा। जिसको देखते ही किसानों में भगदड़ मच गई। भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस ने टोकन वितरण का काम अनाज मंडी में कराया। इसके बाद डीएपी के कट्टे थाने से उठवाए गए। भीड़ दो जगह बंटने से स्थिति में सुधार संभव हो पाया है। कृषि विभाग के बीएओ डॉ. हरीश यादव ने बताया कि एक आधार कार्ड पर एक किसान को दो कट्टे वितरित किए गए है।
कुछ शरारती तत्वों द्वारा डायल 112 गाड़ी पर पथराव कर तोड़फोड़ की गई है। जिसमें एएसआई हनुमान और सिपाही (चालक) बलवान जख्मी हुए हैं। पुलिस पहुंचने पर सभी शरारती तत्व फरार हो गए। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। -मेहर सिंह, थाना प्रभारी नांगल चौधरी।