फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   stolen, womens gang catch, police

लोगों ने चोरी करने वाली महिलाओं का गिरोह पकड़ा, पुलिस को किया हैंड ओवर

Mon, 05 Jul 2021 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
stolen, womens gang catch, police
महेंद्रगढ़। चोरी करने वाली महिलाओं के गिरोह को बस स्टैंड पर खड़े लोगों ने पकड़ा है। यात्रियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को चारों महिलाओं को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एक महिला के पास छोटा बच्चा भी है। इस मामले में एक बुजुर्ग एवं एक महिला ने पुलिस को शिकायत भी दी है। पुलिस महिलाओं से पूछताछ करने में जुटी है। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं किया गया था। सामान्य बस स्टैंड पर चार महिलाओं का गिरोह सुबह से बस स्टैंड पर बैठा था। सभी लगभग 25 से 30 आयु वर्ग की थीं। इनमें तीन ने सूट तथा एक ने साड़ी पहनी हुई थी। एक महिला के साथ लगभग एक वर्ष का बच्चा भी था। लगभग चार बजे गांव लहरोदा निवासी महिला रीना बस में चढ़ रही थी। तभी एक महिला ने उसके बैग से पर्स निकालकर पैसे निकाल लिए थे और पर्स को सीट के नीचे फेंक दिया। यह सब करते बस में नमकीन दाल बेचने वाले व्यक्ति ने देख लिया। उसने उक्त महिला को इसकी जानकारी दी। महिला ने पर्स उठाकर चेक किया तो उसमें रखे पांच हजार रुपये गायब थे। बाद में सभी चारों महिलाओं को पकड़ लिया और उसकी तलाश ली तो तीन हजार रुपये उनसे बरामद कर लिए लेकिन दो हजार रुपये उन्होंने गायब कर दिए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस को उक्त चारों महिलाओं को सौंप दिया।
विज्ञापन

------------------------------
जेब से किए 50 हजार रुपये गायब
करण सिंह निवासी निहाल गढ़, जिला चरखी दादरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मोहल्ला लालावाला कुआं में किराए के मकान में रहता है। वह मकान बना रहा है और सामान लेने के लिए सुबह 11 बजे नारनौल जा रहा था। उसकी जेब में 50 हजार रुपये थे। बस स्टैंड पर बस में चढ़ते समय किसी ने पैसे निकाल लिए। जब वह नारनौल पहुंच गया तो उसने जेब में पैसे चेक किए तो जेब से पैसे गायब मिले। जब वह शाम चार बजे वापस आया तो बस स्टैंड पर चार महिलाओं का एक गिरोह लोगों ने पकड़ा था। ये महिलाएं सुबह से ही चक्कर लगा रही थीं। उसे आशंका है कि इन महिलाओं ने उसके पैसे निकाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं लहरोदा निवासी महिला रीना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने मायके माजरा कलां आई हुई थी। सोमवार को वह बस से ससुराल जा रही थी, उसके साथ उसका दस वर्षीय लड़का भी साथ था। बस में चढ़ते समय उक्त महिलाओं ने पर्स से दो हजार रुपये निकाले लिए जबकि पर्स में लगभग पांच हजार रुपये थे। शेष तीन हजार रुपये पर्स में मिले गए।
वर्जन
इस संबंध में पुलिस उक्त महिलाओं से पूछताछ कर रही है। अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
- कैलाश चंद सोनी, कार्यवाहक थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed