{"_id":"611bee968ebc3e42b23cc791","slug":"state-level-khelo-haryana-team-selection-trial-concluded-narnol-news-rtk6211907127","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य स्तरीय खेलों हरियाणा का की टीम के चयन का दो दिवसीय ट्रायल संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य स्तरीय खेलों हरियाणा का की टीम के चयन का दो दिवसीय ट्रायल संपन्न
विज्ञापन
आरपीएस कॉलेज में आयोजित खेल प्रतियोगिता में लॉग जंप लगाता खिलाड़ी
- फोटो : Narnol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेंद्रगढ़। राज्य स्तरीय खेलों के लिए जिला स्तरीय ट्रायल के अंतिम दिन आरपीएस कॉलेज बलाना में लड़कियों की एथलेटिक्स और फुटबाल गेम में ट्रायल किए गए। इस दौरान एथलेटिक्स की सभी स्पर्धाओं में ट्रायल किए जाने के साथ-साथ फुटबाल की लड़कियों की टीम का चयन भी ट्रायल बेस पर किया गया।
खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग हरियाणा द्वारा राज्य स्तरीय खेलों हरियाणा का आयोजन किया जा रहा है। खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के चयन को लेकर आरपीएस कॉलेज बलाना में दो दिवसीय लड़के, लड़कियों की एथलेटिक्स एवं फुटबाल प्रतियोगिता करवाई गई।
इस अवसर पर आरपीएस ग्रुप के संस्थापक डायरेक्टर डॉ. ओपी यादव ने कहा कि खेलो में सभी उत्कृष्ट संसाधन आरपीएस कॉलेज बलाना की ओर से उपलब्ध करवाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। हम खेल विभाग के साथ मिलकर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतिभाओं को उभारने में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे। मंगलवार को आरपीएस कॉलेज बलाना में लड़कियों की 100 मीटर, 200, 400, 800, 1500 और तीन हजार मीटर में दौड़ करवाई गई।
विज्ञापन
वहीं शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, जैवलिंग थ्रो, हाईजंप, लोंग जंप में ट्रायल हुए। इस मौके पर कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. महेश यादव, रजिस्ट्रार डॉ. देवेंद्र यादव, डीन राजेंद्र यादव, डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. देवेंद्र कादियान, प्रशासनिक अधिकारी डॉ. धर्मेश कौशिक, प्रशिक्षक अखिलेश तंवर, राजकुमार कनीनवाल, प्रदीप यादव, नरेश, एथलेटिक्स प्रशिक्षक अमिता, प्रदीप, संदीप, सूरत, अशोक सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।