फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   state boxing

महेंद्रगढ़ के बॉक्सरों का रहा दबदबा

Sat, 07 Nov 2015 12:47 AM IST
महेंद्रगढ़ / नारनौल
महेंद्रगढ़ / नारनौल Updated Sat, 07 Nov 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन

श्रीकृष्णा स्कूल की ओर से यादव धर्मशाला में चल रही 30वीं सब जूनियर राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में दूसरे दिन शुक्रवार को प्रदेश भर के बॉक्सरों ने अपने पंच का दम दिखाया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन महेंद्रगढ़ के बॉक्सर छाए रहे ।48 किलोग्राम भार वर्ग में महेंद्रगढ़ के पुरुषोत्तम ने डीएवी के जितेंद्र को हराया। 54 किलोग्राम भार वर्ग में महेंद्रगढ़ के शुभम ने पंचकुला के अंकित को हराया। इसके अलावा मुकाबले बड़े ही रोमांचक हुए। जिला मुक्केबाजी संघ के प्रधान कर्मवीर राव ने बताया कि प्रतियोगिता अंतर्राष्ट्रीय स्तर के बॉक्सर भी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता के दूसर दिन मुख्य अतिथि डा. राजबीर सिंह उपस्थित थे जबकि अध्यक्षता विष्णु डाबड़ ने की।

विज्ञापन


ये रहे परिणाम
संघ के जिला प्रधान ने बताया कि शुक्रवार को 48 किलोग्राम भार वर्ग, 54 किलोग्राम, 57 किलोग्राम, 63 किलोग्राम सहित 35 बाऊट खेले गए। दूसरे चरण के मुकाबले में 48 किलोग्राम भार वर्ग में सौरभ पलवल और ललित अंबाला में ललित विजयी रहा। करनाल से विकास, फरीदाबाद से शौर्य, महेंद्रगढ़ से पुरुषोत्तम तथा महेंद्रगढ़ से अनुज विजयी रहे। 54 किलोभार वर्ग में महेंद्रगढ़ का शुभम, सुमित भिवानी, विनोद सिरसा, पवन सोनीपत, मोहित रोहतक, विवेक भिवानी, राहुल कैथल, सोहेल विजयी रहा।
विज्ञापन


57 किलोभार वर्ग में परवीर अंबाला, हितेश भिवानी, ऋतिक मेवात, मोहित गुड़गांव, सौरव, पीयुष फरीदाबाद, रिंकू रेवाड़ी तथा किरण पाल कैथल ने विजयी पताका फराई। 63 किलोभार वर्ग में कुलदीप सोनीपत, अंकित, पुनीत रेवाड़ी, सूरज फरीदाबाद विजयी रहे। (बी) 46 किलोभार वर्ग में कमल महेंद्रगढ़ ने बाजी मारी। (बी) 48 किलोभार वर्ग में कमल महेंद्रगढ़, राहुल महेंद्रगढ़ विजयी रहे। (सी) 48 किलोभार वर्ग में अजय सोनीपत, अभिषेक गुड़गांव, अमित भिवानी एवं अभिषेक एसएआई  विजयी रहे। (सी) 40 किलोभार वर्ग में गोरिश करनाल एवं दीपांशु डीएवी ने माता दी। जबकि 32 किलोभार वर्ग में अंकित सोनीपत विजय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed