फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Sports talents emerge from Guwani's grounds; Deputy Commissioner lauds them.

Mahendragarh-Narnaul News: गुवानी के मैदान से निकली खेल प्रतिभाएं, उपायुक्त ने सराहना

Sat, 18 Jul 2026 12:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Sports talents emerge from Guwani's grounds; Deputy Commissioner lauds them.
फोटो 05 जिला उपायुक्त अनुपमा अंजलि को स्मृति चिह्न भेंट करते युवा। स्रोत: विभाग
सिहमा। बाबा गैबी राम खेल ग्राउंड गुवानी अब जिले में खेल प्रतिभाओं को निखारने के केंद्र के रूप में पहचान बना रहा है। यहां अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों ने जिला उपायुक्त अनुपमा अंजलि से मुलाकात कर खेल गतिविधियों और फिटनेस अभियानों को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन

खिलाड़ियों ने बताया कि मैदान पर प्रतिदिन 500 से अधिक युवा आसपास के गांवों से पहुंचकर नियमित अभ्यास करते हैं। मेहनत और अनुशासन का परिणाम है कि पिछले चार-पांच वर्षों में यहां प्रशिक्षण लेने वाले 200 से अधिक खिलाड़ी सरकारी और निजी क्षेत्रों में नौकरी हासिल कर चुके हैं।
विज्ञापन

खिलाड़ियों ने उपायुक्त को बताया कि वे युवाओं को फिट रखने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए रन फॉर यूथ, रन फॉर नारनौल और रन फॉर संडे जैसे अभियान चला रहे हैं। उन्होंने इन अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए प्रशासन से सहयोग की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोच सुनील कुमार चौहान ने बताया कि 9 अगस्त को प्रस्तावित ड्रग फ्री हरियाणा नारनौल हाफ मैराथन को लेकर भी चर्चा हुई। उपायुक्त ने युवाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। कोच सुनील कुमार चौहान लंबे समय से निशुल्क प्रशिक्षण देकर युवाओं को खेलों के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed