{"_id":"66771e0b884eff8d03021ad4","slug":"sports-nursery-approved-at-shaheed-maheshpal-football-stadium-in-dhanaunda-narnol-news-c-203-1-sroh1012-110264-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: धनौंदा में शहीद महेशपाल फुटबाल स्टेडियम में खेल नर्सरी स्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: धनौंदा में शहीद महेशपाल फुटबाल स्टेडियम में खेल नर्सरी स्वीकृत
Sun, 23 Jun 2024 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 23 Jun 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:58-गांव धनौंदा में खेल जागृति सभा में खिलाड़ियों के साथ मुख्य अतिथि अतरलाल--स्रोत--
कनीना। गांव धनौंदा को हरियाणा खेल विभाग की ओर से फुटबाल की दो खेल नर्सरी स्वीकृत किए जाने पर खिलाड़ियों में खुशी की लहर है। इस संबंध में शहीद महेशपाल फुटबाल स्टेडियम में खेल जागृति सभा आयोजित कर खिलाड़ियों से विचार-विमर्श किया गया।
सभा की अध्यक्षता कर रहे ठाकुर अतरलाल ने गांव के फुटबाल मैदान में दो नर्सरी स्वीकृत करने के लिए सरकार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि गांव धनौंदा व खेड़ी-तलवान के फुटबाल खिलाड़ी प्रदेशभर में विशेष स्थान रखते हैं। खेल नर्सरी शुरू होने से अब यहां फुटबाल खिलाड़ियों की नई पौध तैयार हो सकेगी।
कोच विक्रम सिंह ने कहा कि हरियाणा खेल विभाग ने आठ से उन्नीस साल के खिलाड़ियों के लिए दो खेल फुटबाल नर्सरी स्वीकृत की हैं। प्रथम नर्सरी में आठ से 14 साल के तथा दूसरी में 15 से 19 आयु वर्ग के खिलाड़ी प्रशिक्षण ले सकेंगे। इस दौरान भानू, देव, हर्ष, हरिश, हितेश, राहुल, निखिल, समीर, दिपांशु, दिपेंद्र, लवकुश, अंकित, रोहन, लक्ष्य, निखिल, कार्तिक, सिराज, दीपक मौजूद रहे।