फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Sports Minister and Sports Director will be in touch with players through WhatsApp group

व्हाट्सएप ग्रुप से खेलमंत्री और खेल निदेशक रहेंगे खिलाड़ियों के संपर्क में

Sun, 04 Jul 2021 10:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Sports Minister and Sports Director will be in touch with players through WhatsApp group
नारनौल। खेलमंत्री संदीप सिंह व खेल निदेशक पंकज नैन अब व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से हरियाणा के सभी ओलंपियन से जुड़े रहेंगे। इसके चलते रविवार को टोक्यो 2020 व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है। इसके तीन एडमिन बनाए गए हैं। जिसमें मंत्री व निदेशक के अलावा संदीप पूनिया हैं। रविवार को वीडियो कॉल के माध्यम से सभी खिलाड़ियों से खेलमंत्री संदीप सिंह व खेल निदेशक पंकज नैन ने बातचीत की। सभी को आश्वासन दिया गया कि ओलंपिक में भाग लेने वाले किसी भी खिलाड़ी को कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी। जिस खिलाड़ी की खेल निदेशालय में जो भी फाइल अटकी हुई है वह तुरंत निकाली जाएगी। इस अभियान के चलते महेंद्रगढ़ के ओलंपियन संदीप पूनिया का दो साल ए ग्रेडेशन का सर्टिफिकेट जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

खेल मंत्री व निदेशक ने ली तैयारियों की जानकारी
खेल निदेशक व खेलमंत्री ने सभी ओलंपियन से वीडियो कॉल करके तैयारियों के बारे में जानकारी ली। खेलमंत्री ने कहा कि सभी खिलाड़ियों से उम्मीद है कि वे देश के साथ साथ हरियाणा का नाम भी रोशन करेंगे। सभी के लिए पदक की शुभकामनाएं हैं। खेलमंत्री ने कहा कि सीएम मनोहर लाल ने आश्वासन दिया है कि ओलंपिक के बाद बड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में बड़ी घोषणाएं की जाएंगी जो हरियाणा के खिलाड़ियों के लिए काफी मायने रखेंगी।
विज्ञापन

संदीप पूनिया का जारी किया ए ग्रेडेशन
ओलंपियन संदीप पूनिया ने 2019 में इस सर्टिफिकेट के लिए अप्लाई किया था। मगर यह जारी नहीं हुआ था। खेल विभाग ने इसे अब जारी कर दिया है। कुछ समय से विवादों के कारण इस सर्टिफिकेट का आवंटन रुका हुआ था। संदीप पूनिया ने बताया कि हरियाणा के सभी 31 ओलंपियन ने मंत्री व निदेशक को आश्वासन दिया कि वे देश के लिए पदक लाने में जी जान लगा देंगे। वहीं खेलमंत्री ने खिलाड़ियों से वायदा किया कि वे हर समय उनकी हर संभव सहायता के लिए तैयार रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed