{"_id":"66375a597dfc392e1e074804","slug":"sports-indo-nepal-international-arm-boxing-narnaul-s-daughter-tamanna-narwal-won-gold-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sports: इंडो-नेपाल इंटरनेशनल आर्म बॉक्सिंग; नारनौल की बेटी तमन्ना नरवाल ने जीता गोल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sports: इंडो-नेपाल इंटरनेशनल आर्म बॉक्सिंग; नारनौल की बेटी तमन्ना नरवाल ने जीता गोल्ड
Sun, 05 May 2024 03:37 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 05 May 2024 03:37 PM IST
सार
इंडो-नेपाल इंटरनेशनल आर्म बॉक्सिंग चैंपियनशिप-2024 में तमन्ना ने गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
तमन्ना नरवाल ने जीता गोल्ड
- फोटो : संवाद
विस्तार
नारनौल की बेटी तमन्ना नरवाल ने इंडो-नेपाल इंटरनेशनल आर्म बॉक्सिंग चैंपियनशिप-2024 में गोल्ड मेडल जीतकर भारत देश का परचम नेपाल में फहराया है। इस खुशी के अवसर पर शहर की सभी संस्था व लोग बेटी की उपलब्धि पर उनके पूरे परिवार को बधाइयां दे रहा है। गौरतलब है कि तमन्ना नरवाल मूल रूप से राजस्थान के दिलपुरा गांव से है।
विज्ञापन
लेकिन अब काफी वर्षों से परिवार सहित नारनौल के केशवनगर में ही रहती है। उनके पिता रामनिवास सीआरपीएफ से लगभग सात वर्ष पूर्व सब इंस्पेक्टर पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। सामाजिक कार्यकर्ता जयसिंह नारनौलिया ने बताया कि समस्त समाज कामना कर रहा है कि तमन्ना बेटी आगे अंतरराष्ट्रीय स्तर के ओलंपिक टूर्नामेंट में भी इसी तरह गोल्ड जीत कर देश व नारनौल का नाम रोशन करें।
विज्ञापन