महेंद्रगढ़: नारनौल में तीन एसपीओ की गाड़ी ट्राले से टकराई, एक की मौके पर मौत, दो गंभीर
रविवार शाम को ट्रेनिंग करके नारनौल से अपने घर के लिए आ रहे थे रास्ते में 152डी बुचावास टोल के पास इनकी कार्यालय से जा टकराई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में नारनौल से पुलिस ट्रेनिंग कर घर लौट रहे तीन एसपीओ की गाड़ी ट्राले से टकराने के बाद हुए सड़क हादसे में एक एसपीओ की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अल्टो कार में 3 पुलिस कर्मचारी (एसपीओ) सवार थे।
दुर्घटना के बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद गांव धनौंदा निवासी 36 वर्षीय प्रवीण को मृत घोषित कर दिया जबकि दो अन्य घायलों को उपचार के लिए हाई सेंटर रेफर कर दिया।
मृतक एसपीओ प्रवीण कुमार के चाचा ने बताया कि मनोज निवासी खेड़ी तलवाना विष्णु निवासी धनौंदा और प्रवीण यह तीनों भारतीय सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद बतौर एसपीओ भर्ती हुए थे। रविवार शाम को ट्रेनिंग करके नारनौल से अपने घर के लिए आ रहे थे रास्ते में 152डी बुचावास टोल के पास इनकी कार्यालय से जा टकराई जिसमें प्रवीण की मौत हो गई मनोज व विषयों को हाई सेंटर रेफर कर दिया गया है।