फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Special training on the early detection of TB in children under five years of age.

Mahendragarh-Narnaul News: पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों में टीबी की शीघ्र पहचान पर विशेष प्रशिक्षण

Tue, 21 Jul 2026 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 21 Jul 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Special training on the early detection of TB in children under five years of age.
फोटो संख्या:-62 उप नागरिक अस्पताल कनीना में प्र​शिक्षण में चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी।संवाद
कनीना। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों में टीबी की समय पर पहचान और सटीक जांच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को उप नागरिक अस्पताल कनीना में एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें नमूना संग्रह की आधुनिक एवं सुरक्षित तकनीक की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

प्रशिक्षण का आयोजन स्टेट टीबी सेल हरियाणा व वर्ल्ड हेल्थ पार्टनर्स के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चिकित्सा अधिकारी डॉ. रेनू वर्मा ने की।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान स्टेट नर्स मेंटर मनदीप कौर एवं जिला एसीएफ कोऑर्डिनेटर अजय सिंह ने चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ को पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों में टीबी की जांच के लिए सैंपल संग्रह की आधुनिक एवं सुरक्षित तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने गैस्ट्रिक एस्पिरेट सैंपल संग्रह, इंड्यूस्ड स्पूटम तकनीक, बायो-सेफ्टी मानकों, सैंपल की लेबलिंग, पैकेजिंग, सुरक्षित परिवहन, रिकॉर्ड संधारण व रेफरल प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी।
प्रशिक्षकों ने बताया कि छोटे बच्चों में टीबी के लक्षण कई बार स्पष्ट नहीं होते, इसलिए सही तरीके से लिया गया सैंपल ही बीमारी के सटीक निदान और समय पर उपचार की पहली और सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है।

प्रशिक्षण में डॉ. अंकित शर्मा, डॉ. हेमंत, डॉ. धर्मेंद्र, डॉ. आशुतोष, डॉ. संदीप, डॉ. विनय, डॉ. सुधीर, डॉ. मीनाक्षी, डॉ. निखिता, एसटीएस पवन कुमार, टीबी हेल्थ विजिटर युधवीर, नर्सिंग अधिकारी कविता सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed