फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Special train will operate from May 3 to June 29, stopping at Narnaul

Mahendragarh-Narnaul News: 3 मई से 29 जून तक विशेष ट्रेन का संचालन, नारनौल में होगा ठहराव

Thu, 02 May 2024 04:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 02 May 2024 04:14 AM IST
विज्ञापन
Special train will operate from May 3 to June 29, stopping at Narnaul
नारनौल। उत्तर पश्चिमी रेलवे जयपुर मंडल की तरफ से 3 मई से 29 जून तक भावनगर टर्मिनस-दिल्ली कैंट रूट पर साप्ताहिक विशेष ट्रेन का संचालन किया जाएगा। क्षेत्र के लोग इस रूट पर ट्रेन के संचालन की मांग कई बार कर चुके हैं। अब सप्ताह में प्रत्येक शनिवार को इस रूट पर ट्रेन चलने से लोगों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

3 मई से 29 जून तक भावनगर टर्मिनस-दिल्ली कैंट और दिल्ली कैंट-भावनगर टर्मिनस पर सप्ताह में प्रत्येक शुक्रवार और शनिवार को विशेष ट्रेन का संचालन किया जाएगा। इस रूट पर अभी सिर्फ मई से जून तक 8 सप्ताह के लिए ही ट्रेन का संचालन किया जाएगा। ट्रेन नंबर 09557 3 मई से 28 जून तक प्रत्येक शुक्रवार को भावनगर टर्मिनस से दिल्ली कैंट के लिए रवाना होगी। मगर दूरी ज्यादा होने के कारण नारनौल स्टेशन पर आगमन शनिवार को होगा। वहीं ट्रेन नंबर 09558 चार मई से 29 जून तक प्रत्येक शनिवार को दिल्ली कैंट से भावनगर टर्मिनस के लिए रवाना होगी और नारनौल स्टेशन पर आगमन शनिवार शाम को रहेगा। जिससे इस रूट पर नारनौल स्टेशन से आवागमन करने वाले यात्रियों को इस ट्रेन की सुविधा प्रत्येक शनिवार को मिलेगी। रेलवे कि तरफ से प्राप्त जानकारी के अनुसार यात्रियों कि सुविधा को देखते हुए कुछ और नई ट्रेनों का संचालन भी जल्द किया जाएगा।
विज्ञापन

3 मई से 29 जून तक चलने वाली साप्ताहिक ट्रेन की समय-सारणी
भावनगर टर्मिनस-दिल्ली कैंट रूट पर ट्रेन नंबर 09557 प्रत्येक शुक्रवार को भावनगर टर्मिनस से दिल्ली कैंट तक चलेगी। जिसका नारनौल स्टेशन पर आगमन का समय शनिवार सुबह 09 बजकर 10 मिनट रहेगा। वहीं ट्रेन नंबर 09558 प्रत्येक शनिवार को दिल्ली कैंट से भावनगर टर्मिनस तक चलेगी। इसका नारनौल स्टेशन पर आगमन का समय शनिवार शाम 05 बजकर 25 मिनट रहेगा। इस रूट पर चलने वाली ट्रेन का नारनौल स्टेशन पर ठहराव मात्र 2 मिनट का रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed