{"_id":"6a46aa8fa664cc5c6f04c711","slug":"special-buses-will-be-run-for-htet-candidates-narnol-news-c-196-1-nnl1010-142027-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: एचटेट के अभ्यर्थियों के लिए चलाई जाएंगी विशेष बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: एचटेट के अभ्यर्थियों के लिए चलाई जाएंगी विशेष बसें
Thu, 02 Jul 2026 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 02 Jul 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
नारनौल। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) के अभ्यर्थियों के लिए हरियाणा राज्य परिवहन निगम ने 4 और 5 जुलाई को विशेष बसें चलाने का निर्णय लिया है। इसके तहत नारनौल और महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से विभिन्न परीक्षा केंद्रों के बसें चलाई जाएंगी।
रोडवेज के महाप्रबंधक देवदत्त ने बताया कि परीक्षा केंद्रों तक जाने वाले सभी अभ्यर्थियों से केवल सामान्य किराया ही लिया जाएगा ताकि उन पर किसी भी प्रकार का अतिरिक्त आर्थिक बोझ न पड़े।
परिवहन विभाग के चार्ट के अनुसार परीक्षा के दोनों दिनों में समय सारणी का विशेष ध्यान रखा गया है, जिससे परीक्षार्थी बिना किसी मानसिक तनाव के अपने गंतव्य तक समय पर पहुंच सकें। 4 जुलाई को शाम की परीक्षा के लिए सुबह 11:30 बजे से दोपहर 13:30 बजे तक बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
5 जुलाई को आयोजित होने वाली प्रातः कालीन परीक्षा के लिए सुबह 7:00 से 8:30 बजे तक और सायं कालीन परीक्षा के लिए सुबह 11:30 से दोपहर 13:30 बजे तक विशेष बसें निरंतर उपलब्ध रहेंगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा समाप्ति के बाद वापस लाने के लिए भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
इसके तहत परीक्षा केंद्रों से वापस बस स्टैंड तक दोपहर 12:45 से दोपहर 14:00 बजे तक और शाम को 17:45 से 18:30 बजे तक विशेष बसें संचालित की जाएंगी। इसके अतिरिक्त महेंद्रगढ़ और नारनौल के मध्य यात्रियों की भारी संख्या को देखते हुए मांग के अनुसार लगातार सीधी बस सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी।