फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   sp, track owner, overloading

पुलिस अधीक्षक से मिले ट्रक मालिक

Tue, 12 Apr 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Tue, 12 Apr 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
sp, track owner, overloading
एसपी से मिले ट्रक मालिक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार ओवरलोड वाहनों पर शिकंजा कसते हुए जिला पुलिस ने शनिवार औश्र रविवार रात को सैकड़ों वाहनों को इंपाउंड किया था। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद सोमवार को करीब 20 ट्रक मालिक पुलिस अधीक्षक हामिद अख्तर से उनके कार्यालय में मिलने पहुंचे।
विज्ञापन


इस मौके पर ट्रक मालिकों ने पुलिस अधीक्षक को बताया कि जिले में प्रतिदिन करीब 500 ट्रक रोड़ी, पत्थर, बजरी से भरकर रेवाड़ी, गुडग़ांव व दिल्ली की ओर  जाते है। जिन्हें नारनौल शहर से होकर गुजरना पड़ता है, क्योंकि ट्रकों के  निकलने के लिए शहर में ओर कोई रस्ता नहीं है। ट्रक मालिकों ने पुलिस अधीक्षक से खाली ट्रकों को दिन के समय शहर से निकलने की अनुमति देने की गुहार लगाई ताकि उनका कार्य प्रभावित न हो। वहीं पुलिस अधीक्षक ने ट्रक मालिकों को कहा कि दिन के समय शहर में काफी भीड़-भाड़ रहती है।
विज्ञापन


इस कारण दिन के समय ट्रकों से दुर्घटना होने की संभावना अधिक होती है। इसके अलावा ट्रकों के कारण शहर में जाम की समस्या भी बन जाती है। इसलिए सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक शहर में बड़े वाहनों की इंट्री पर रोक लगाई है। उन्होंने ट्रक मालिकों को सरकार द्वारा बनाए गए नियमों की पालना करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ओवरलोड वाहनों को पुलिस द्वारा लगाए गए नाकों से नहीं गुजरने दिया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि रात को ओवरलोड वाहन रुकवाते  से पूर्व ही ट्रक का ड्राइवर अपने ट्रक को बीच सड़क रास्ते में ही गाड़ी की चाबी निकालकर भाग जाते है। उन्होंने ट्रक मालिकों से पुलिस का सहयोग करने की अपील की। वहीं उन्होंने ट्रक मालिकों से अपने वाहनों के कागजात पूरे रखने के भी निर्देश दिए। इस मौके पर राजाराम,  दारासिंह पूर्व सरपंच, जोगेंद्र ग्रेवाल, संजय यादव पूर्व पार्षद व रामकिशन आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed