{"_id":"6a1097ed60866ec8a50d8083","slug":"son-inflicted-severe-head-injuries-on-his-mother-she-died-due-to-excessive-blood-loss-narnol-news-c-203-1-sroh1010-126723-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: मां के सिर में बेटे ने मारी थीं गंभीर चोटें, ज्यादा खून बहने से हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: मां के सिर में बेटे ने मारी थीं गंभीर चोटें, ज्यादा खून बहने से हुई मौत
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर के मोहल्ला कायमपुरा में वीरवार को हुई हत्या के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि ब्रह्मा के सिर में दो जगह गंभीर चोटें व हाथों पर भी चार-पांच डंडे से वार निशान हैं। उसकी मौत ज्यादा खून बहने से हुई। बुधवार को पेंशन के पैसे की मांग को लेकर मां ब्रह्मा देवी व बेटे सुनील की कहासुनी हुई थी।
पड़ोसियों ने बताया कि बुधवार सुबह भी सुनील शराब के नशे में बेसुध होकर शहर के मसानी चौक पर पड़ा था। मां ब्रह्मा देवी ने एक जूस की रेहड़ी संचालक से 50 रुपये देकर बेटे को जूस पिलाने को कहा था। बुधवार शाम करीब चार बजे जब सुनील घर पहुंचा तो दिन में भी उसने मां के साथ झगड़ा किया था।
इसके बाद रात दस बजे सुनील ने नशे की हालत में मां ब्रह्मा देवी के सिर पर डंडे से वार किया था। अधिक नशे की हालत में होने के कारण रात जो वह शो गया था लेकिन सुबह जब करीब चार-पांच बजे उठकर मां को जगाने का प्रयास किया तो मां मृत मिली।
विज्ञापन
इसके बाद उसने भी सुबह करीब पांच बजे सब्जी मंडी के पास कुएं में छलांग लगा दी थी। मां के बुढापे का सहारा सुनील इकलौती संतान था तथा अब परिवार में कोई भी नहीं है।