{"_id":"65e8b950057b7c52bf042324","slug":"son-accused-of-fathers-murder-sent-to-judicial-custody-narnol-news-c-203-1-sroh1011-107914-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: पिता की हत्या के आरोपी बेटे को भेजा न्यायिक हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: पिता की हत्या के आरोपी बेटे को भेजा न्यायिक हिरासत में
Thu, 07 Mar 2024 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 07 Mar 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। आपसी घरेलू कहासुनी को लेकर पत्थर की लोडी (चटनी पीसने वाला पत्थर) से चोट मारने से हुई हत्या के मामले में आरोपी राजेंद्र निवासी सिसोठ को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वारदात में प्रयोग हुई पत्थर की लोडी को बरामद कर जब्त कर लिया है।
मृतक रामकिशन की पत्नी रामकला ने थाना सदर महेंद्रगढ़ में शिकायत दर्ज कराई कि उसका बेटा राजेंद्र शाम 7 बजे ड्यूटी से घर पर आया था, तब उसकी व उसके पति रामकिशन की घरेलू बात पर कहा सुनी हो गई थी। जिस पर उसके लड़के ने अपने पिता को धमकाया तो रामकिशन ने उसके लड़के के बाएं हाथ के अंगूठे पर काट लिया और घर में लोडी पत्थर उठाकर सिर पर मारी, इसी गुस्से में राजेंद्र ने पत्थर की लोडी से अपने पिता के मुंह पर व सिर पर चोटे मारी, जिससे वह बेहोश होकर घर के आंगन में गिर गया। जिसको अस्पताल लेकर गए, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।