{"_id":"68cd9c3bb1910d656c00da64","slug":"society-needs-to-move-forward-in-unity-surendra-singh-narnol-news-c-196-1-nnl1005-129913-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज को एकजुटता से आगे बढ़ने की जरूरत : सुरेंद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज को एकजुटता से आगे बढ़ने की जरूरत : सुरेंद्र सिंह
Fri, 19 Sep 2025 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 19 Sep 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
फोटो 10बच्चों को स्टेशनरी देते हुए मुख्य अतिथि व अन्य। प्रवक्
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। अग्रवाल वैश्य समाज ने पुलिस लाइन के सामने राजकीय प्राइमरी विद्यालय में निशुल्क जूते, जुराब, स्टेशनरी और खाद्य सामग्री वितरण के साथ शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यातिथि सुरेंद्र सिंह एसएचओ साइबर क्राइम ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर की। कहा कि समाज को एकजुटता से आगे बढ़ने की आवश्यकता है। अग्रवाल वैश्य समाज के जिलाध्यक्ष संदीप नूनीवाला ने कहा कि उनकी टीम द्वारा परंपरा रही है कि महाराजा अग्रसेन जयंती केवल औपचारिक उत्सव तक सीमित न रहें।
अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेश युवा वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि गर्ग मोनू ने कहा कि महाराजा अग्रसेन केवल वैश्य समाज के ही नहीं बल्कि संपूर्ण मानव जाति के पथ-प्रदर्शक थे। इस अवसर पर विद्यालय की अध्यापिका सविता कुमारी, सुनीता यादव, कार्यक्रम के संयोजक सुमित अग्रवाल, रवि गर्ग, मोनू व मुकेश जैन आदि उपस्थित थे।