फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Society can develop through education: Manoj

समाज का विकास शिक्षा से हो सकता है : मनोज

Sun, 25 May 2025 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 25 May 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Society can develop through education: Manoj
फोटो नंबर-23बैठक में भाग लेते कुम्हार प्रजापति सभा के सदस्य। स्रोत-संस्था
नारनौल। कुम्हार प्रजापति सभा की बैठक रविवार को टेलीफोन एक्सचेंज के पीछे शिव मंदिर में आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता सचिव बिहारी लाल बदोपुर ने की।
विज्ञापन

सभा के सचिव इंद्रजीत सिंह ने सभा का वार्षिक लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। इसके बाद मनोज कुमार व ईश्वर सिंह प्रजापति ने शिक्षा पर बोलते हुए कहा कि समाज का विकास शिक्षा से हो सकता है। शिक्षा ही समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। सुनील कुमार ने कहा कि समाज द्वारा दहेज प्रथा, भ्रूण हत्या व बालश्रम पर रोक लगाने के लिए गांव-गांव जाकर लोगों को जागृत करना चाहिए।

सभा के प्रधान जाेगेंद्र सिंह राजोरा ने कहा कि हर वर्ष होने वाला प्रतिभा सम्मान समारोह इस वर्ष भी अगस्त माह के अंतिम सप्ताह में किया जाएगा। इस अवसर पर रामकुमार मांदी, चंदगी राम, रामकुमार मंडलाना, सुरेंद्र एडवोकेट, राजेंद्र, विजय, बलवान, उमेद सिंह युवा प्रधान, रतिराम, सुभाष, अशोक, पंकज, नौरंग लाल, सुमेर सिंह, संतलाल, सुरेश नंबरदार, दयाराम, शेरसिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed