फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Social worker Kishan Chand Bohra became the director of PAX Nangal Chaudhary

Mahendragarh-Narnaul News: समाजसेवी किशन चंद बोहरा बने पैक्स नांगल चौधरी के निदेशक

Fri, 23 Aug 2024 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
Social worker Kishan Chand Bohra became the director of PAX Nangal Chaudhary
नारनौल। नांगल चौधरी के गांव अमरपुरा के प्रमुख समाजसेवी किशन चंद बोहरा ने पैक्स नांगल चौधरी चुनावों में शानदार जीत दर्ज की है। उनकी जीत के बाद गांव अमरपुरा में उनका भव्य स्वागत किया गया। किशन चंद बोहरा पहले से ही सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। उन्होंने गांव अमरपुरा की ग्राम पंचायत में लगातार 10 वर्षों तक पंच के रूप में कार्य किया, जिसमें उन्होंने कई महत्वपूर्ण सामाजिक कार्य किए। अब समिति के माध्यम से किसानों की सेवा करने का संकल्प लिया है। उनका उद्देश्य नांगल चौधरी और इसके आसपास के गांवों के किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या से बचाना और उन्हें समय पर ऋण, खाद, बीज और अन्य कृषि आवश्यकताएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि समिति के माध्यम से किसानों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा। उनकी इस नई भूमिका से क्षेत्र के किसानों को काफी लाभ मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed