{"_id":"62d6f40719ae3068dd7dd5ec","slug":"social-organizations-submitted-memorandum-for-development-works-narnol-news-rtk652797653","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामाजिक संगठनों क्षेत्र की 19 मांगों को लेकर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामाजिक संगठनों क्षेत्र की 19 मांगों को लेकर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। सामाजिक संगठनों के लोगों ने महेंद्रगढ़ के चौतरफा विकास के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित 19 सूत्री ज्ञापन मंगलवार को उपायुक्त डॉ. जेके आभीर को सौंपा। इस दौरान शहर को जोड़ने वाले मार्गों को फोरलेन बनाने, एडीजे कोर्ट स्थापित करने, सैनिक स्कूल खोलने और महेंद्रगढ़ नगर पालिका को नगर परिषद का दर्जा देने आदि मांग की गई।
सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा कि जिले की जनता ने विकास की उम्मीद में ही बीते विधानसभा चुनाव में भाजपा को जिले की तीन विधानसभा और लोकसभा सीट पर जीत दिलाई। मुख्यमंत्री जब भी महेंद्रगढ़ के क्षेत्र की जनता उनका से स्वागत करती है। ऐसे में सरकार जनता की मांगे पूरी करे। कहा कि हमारी मुख्य मांगों में शहर की सड़कों को फोरलेन बनाने, बाईपास बनाने, एडीजे कोर्ट खोलने, जिले के अधिकारियों को दो दिन महेंद्रगढ़ में सरकारी कार्यालयों में बैठाने, बिजली विभाग का डिवीजन स्टोर खोलना है। इसके अलावा शहर व ग्रामीण पावर हाउसों को अपग्रेड, पुराने तारों को बदलवाने का कार्य किया जाए। ऐतिहासिक किले का का नवीनीकरण कर इसे पर्यटकों के लिए खोला जाए, हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में मेडिकल कॉलेज खोला जाए। कहा कि रोडवेज सब-डिपो को शीघ्र शुरू कराने के साथ ही चालक प्रशिक्षण कार्यशाला खोली जाए, दादरी-अलवर- महेंद्रगढ़ रेल लाइन का निर्माण के साथ-साथ झज्जर कोसली रेल लाइन को महेंद्रगढ़ के आदर्श स्टेशन से जोड़ा जाए, आईएमटी खुडाना पर शीघ्रता से कार्य कराया जाए।
इस मौके पर समाजसेवी रामनिवास पाटोदा, धर्मपाल नंबरदार, धर्मवीर, बलवंत सिंह, अजीत, जगदीश कुमार, सुरेश कुमार, सरजीत, पोहप सिंह, सुधीर कुमार, मुकेश कुमार, जयप्रकाश, बलदेव सहित रहे।