फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   social organizations in cenitizar, mask and food prowide

खाने के साथ सैनिटाइजर, दस्ताने, मास्क भी बांटेंगी सामाजिक संस्थाएं

Sat, 04 Apr 2020 10:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
social organizations in cenitizar, mask and food prowide
लॉकडाउन के दौरान मोदाश्रम में प्रवासियों को भोजन वितरित करते श्रीश्याम परिवार सेवा समिति के सदस - फोटो : Narnol
सामाजिक संगठनों ने मुसीबत में फंसे हजारों लोगों के लिए खाने की व्यवस्था है। अगर किसी के पास खाना न हो तो वह फोन कर खाना मंगा सकता है। कोरोना से बचने के लिए देश में लॉकडाउन किया गया है। 21 दिन के इस लॉकडाउन में हजारों लाखों लोग अपने घर नहीं पहुंच पाए। ऐसे लोगों के पास रहने खाने का ठिकाना नहीं है। लॉकडाउन के समय मुसीबत में फंसे लोगों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए सामाजिक संगठन विशेष अभियान चला रहे हैं। मुसीबत में मजबूर लोगों के लिए अमर उजाला ने एक मुठ्ठी अनाज अभियान शुरू किया है। इस दौरान लोगों को खाने के साथ ही सैनिटाइजर, दस्ताने और मास्क भी सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से अमर उजाला उपलब्ध कराएगा। शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। सामाजिक संगठनों की ओर से दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सहयोग मांग सकते हैं।
विज्ञापन

शनिवार को शेल्टर होम में पहुंचाया भोजन
शनिवार को आरपीएस में बनाए शेल्टर होम, यदुवंशी स्कूल , आरपीएस कॉलेज बलाना, श्रीकृष्णा स्कूल के पास, रिवासा फाटक, माजरा चुंगीद्व रेलवे रोड़, मोदाश्रम,पंचमुखी हनुमान मंदिर, सैनीपुरा,ऑटो मार्केट, ब्रह्मचारी रोड, सतनाली चौक, सैनीपुरा में 800 पैकेट भोजन वितरित किया। हेंद्रगढ़ शहर में भोजन के लिए प्रमोद निंबेहड़ा के मोबाइल नंबर 9991204070 पर कॉल कर सकते हैं।इस मौके पर नितिन जिंदल,मोहित बंसल, रवि, हनी छाबड़ा, बस्तीराम सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

58 लोगों को बांटा गया सूखा राशन
लॉकडाउन के चलते पाठशाला स्थित प्रचीन हनुमान मंदिर में गरीब लोगों के लिए सूखा राशन पैक कर वितरित किया जा रहा है। प्रचीन हनुमान मंदिर कमेटी के प्रधान साहिल भालोठिया ने बताया कि शनिवार को 58 परिवारों को सूखा राशन बांटा गया। उन्होंने बताया कि यह सूखा राशन बुचाली रोड़, रेलवे ओवरब्रिज के नजदीक, कुराहवटा रोड, टेलिफोन एक्सचेंज के पास, ब्रह्मचारी रोड़ पर झुग्गी झोपडियों में सूखा राशन दिया गया। शनिवर को 1 किलो चावल, 5 किलो आटा, हल्दी, मिर्च, 1 लीटर सरसों तेल, 1 किलो दाल, चाय पत्ती गरीब लोग को वितर किया गया। इस अवसर पर अतुल लामडियावाल, आशीष भालोठिया, दीपक भालोठिया, महेश भाटिया, तपीश शर्मा, मोंटू जांगड़ा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

500 लोगों को खाना वितरित किया
कनीना में सामाजिक संस्था श्री श्याम मित्र मंडल और अमर उजाला फाउंडेशन ने शनिवार को सैनिटाइज करने के लिए अभियान में सहयोग किया। श्रीश्याम मित्रमंडल के प्रधान अनिल गर्ग ने बताया कि टीम ने शनिवार को 500 लोगों को खाना तैयार करके जरूरत मंदों को वितरित किया। मोबाइल वैन से अलग अलग एरिया में खाना पहुंचाया। संस्था व्के वालियंटर जतिन, शक्तिमान, अशोक कुमार, प्रीति, नीतिश, गौरव, राधा ने मास्क भी वितरित किए। वालियंटरो को सुरक्षा के लिए मास्क, गलाउज, सैनिटाइजर उपलब्ध करा रखे हैं। इस मौके पर संस्था के राकेश, दिनेश, सुरेश, कृष्ण, मुकट, सचिन शर्मा, मुकेश सिंगला, सज्जन, संजय उपस्थित थे। जरुरतमंद व्यक्ति को भोजन की जरूरत हो तो 9416150922 पर कॉल कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed