{"_id":"63b5bb4cb340a2644535dc72","slug":"so-far-25-admissions-have-been-done-in-ayurvedic-medical-college-narnol-news-rtk6683950143","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में अब तक हुए 25 एडमिशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में अब तक हुए 25 एडमिशन
विज्ञापन
नारनौल। हरियाणा की पहले राउंड की काउंसिलिंग में आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में बीएएमएस कोर्स के लिए 25 विद्यार्थियों ने एडमिशन लिया है। आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में उत्तर प्रदेश, राजस्थान तथा हिमाचल प्रदेश राज्य के विद्यार्थी एडमिशन लेने पहुंच रहे हैं। पहले राउंड की एडमिशन प्रक्रिया 08 जनवरी तक चलेगी। अगर सीटें खाली रहेंगी तो 12 जनवरी को दूसरी काउंसिलिंग शुरू होगी। खाली सीटों पर एडमिशन दूसरी काउंसिलिंग के बाद ही होगा।
बता दें हरियाणा की पहले राउंड की काउंसिलिंग में 96 विद्यार्थियों को राजकीय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज पटीकरा अलॉट हुआ है। इनमें ऑल इंडिया जनरल कैटेगरी में 15 तथा हरियाणा जनरल में 81 विद्यार्थियों को कॉलेज अलॉट किया गया है। ऑल इंडिया के जनरल के 5 विद्यार्थियों ने एडमिशन भी ले लिया है। पहले एडमिशन सोमवार को उत्तर प्रदेश जिले के निवासी सूर्यप्रकाश तिवारी ने करवाया था। कॉलेज की ओर से उक्त विद्यार्थी को गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया।
बता दें कि पहली काउंसिलिंग 23 दिंसबर से 28 दिसंबर शाम पांच बजे तक चली थी। इसमें नीट-2022 क्वालिफाइड विद्यार्थियों ने भाग लिया था। पहले राउंड की काउंसिलिंग में कुल 96 विद्यार्थियों को बाबा खेतनाथ आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज अलॉट हुुआ था। इनमें ऑल इंडिया जनरल कैटेगरी में 15 तथा हरियाणा जनरल कैटेगरी में 81 विद्यार्थियों को अलॉट हुआ है। अभी तक 25 विद्यार्थी एडमिशन ले चुके हैं। ऑल इंडिया कैटेगरी की 15 सीटों में से 11 सीटों पर एडमिशन हो चुुका है। अभी चार सीटें बाकी हैं। इन सीटों पर हिमाचल, उत्तर प्रदेश तथा पंजाब राज्यों के विद्यार्थियों ने एडमिशन लिया है। वहीं हरियाणा जनरल कैटेगरी के एडमिशन बुधवार से शुरू हो गए हैं। उक्त कैटेगरी में पहले दिन 14 विद्यार्थियों ने एडमिशन लिया है। पहले राउंड की काउंसिलिंग के एडमिशन 08 जनवरी तक होने हैं। अगर उसके बाद भी सीटें खाली रहीं तो 12 जनवरी को दूसरी काउंसिलिंग शुरू हो जाएगी। इसके अलावा फरवरी माह के प्रथम सप्ताह में मेडिकल कॉलेज में बीएएमएस की कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
हमारे पास अब तक 25 एडमिशन हो चुके हैं। अभी 08 जनवरी तक पहली काउंसिलिंग के एडमिशन चलेंगे। अगर सीटें खाली रहीं तो 12 जनवरी से दूसरी काउंसिलिंग शुरू हो जाएगी।
- श्रीनिवास गुज्जरवार, प्राचार्य एवं चिकित्सा अधीक्षक
बाबा खेतनाथ आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज, नारनौल।