फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Smuggler arrested with more than eight kg of narcotics

आठ किलो से अधिक नशीले पदार्थों के साथ तस्कर गिरफ्तार

Wed, 29 Dec 2021 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Smuggler arrested with more than eight kg of narcotics
थाना शहर नारनौल की पुलिस ने एक तस्कर को आठ किलोग्राम से अधिक नशीले पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अशोक कुमार योगी नवासी नीमराना राजस्थान के रूप में हुई है।
विज्ञापन

थाना शहर नारनौल प्रबंधक को सूचना मिल थी कि अशोक कुमार योगी नशीले पदार्थों की तस्करी करने के लिए नीमराना राजस्थान से नारनौल की तरफ आएगा, अगर तुरंत छापा मारा जाय तो उसे गिरफ्तार किया जा सकता है। पुलिस ने गणपति गार्डन के नजदीक गांव नूनी के पास एक गाड़ी को रोककर चालक का नाम, पता पूछा तो उसने अपना नाम अशोक कुमार योगी निवासी खोर बसई, थाना नीमराना, राजस्थान बताया। गाड़ी की तलाशी लेने पर एक पैकेट से गांजा और एक पॉलिथीन से सुल्फा बरामद हुआ। गांजे का वजन 5 किलो 345 ग्राम और सुल्फा का वजन 3 किलो 75 ग्राम था। इस पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना शहर नारनौल में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ में आरोपी ने कहा कि वह पहली बार नशीले पदार्थों की सप्लाई करने के लिए आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed