{"_id":"18059e1713ab99e08c5687fefefc2a9b","slug":"six-injured-in-accidents-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में छह घायल, तीन पीजीआई रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में छह घायल, तीन पीजीआई रेफर
ब्यूरो/अमर उजाला, नारनौल
Updated Sat, 27 Dec 2014 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र में तीन अलग-अलग दुर्घटनाओं में छह लोग घायल हो गए हैं। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद चार घायलों को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया है। वहीं दो घायलों का सामान्य अस्पताल में उपचार चल रहा है। शुक्रवार को पहली घटना दोपहर डेढ़ बजे नांगल सिरोही गांव में हुई। उस वक्त 17 वर्षीय युवक महेंद्रगढ़-नारनौल राजमार्ग को पार कर रहा था। महेंद्र्रगढ़ से नारनौल जा रहे एक बाइक चालक ने टक्कर मार दी और फरार हो गया। इस घटना के बाद परिजन घायल कर्मवीर को सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
यहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया और उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। दूसरी घटना गांव सेका के पास की है। दोपहर 2 बजे तीन व्यक्ति बाइक पर बैठकर नारनौल से वाया नीरपुर होते हुए गांव सेका की ओर जा रहे थे। उसी वक्त सामने से आ रही एक गाड़ी ने टक्कर मार दी। इस हादसे में 23 वर्षीय नीरज, 25 वर्षीय जगतसिंह व 22 वर्षीय अंकित घायल हो गए। यह तीनों खातोली अहीर गांव के रहने वाले है। तीनों घायलों को एंबुलेंस की सहायता से सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन
यहां चिकित्सकों ने गंभीर चोट देखते हुए नीरज को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। जबकि घायल जगत सिंह व अंकित का सामान्य अस्पताल में ही उपचार किया जा रहा है। वहीं गांव गडानिया निवासी अशोक और निहालोठ निवासी राधेश्याम एक बाइक पर बैठक नंगली गांव में जा रहे थे। वह अभी ढाणी बाठोठा-सिलारपुर के बीच ही पहुंचे थे कि बाइक के सामने अचानक नीलगाय आ गई। इससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इसमें 47 वर्षीय राधेश्याम व 37 वर्षीय अशोक दोनों घायल हो गए। चिकित्सकों ने दोनों की हालत को गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
विज्ञापन