फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Six arrested while gambling, Rs 4060 cash and mobile recovered

जुआ खेलते छह गिरफ्तार, 4060 रुपये नकदी और मोबाइल बरामद

Sat, 09 Jul 2022 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Six arrested while gambling, Rs 4060 cash and mobile recovered
नारनौल। पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण के निर्देश पर पुलिस ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए 6 जुआरियों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 4060 रुपये और मोबाइल फोन बरामद किया है।
विज्ञापन

अटेली थाना प्रबंधक निरीक्षक मुनीश कुमार ने बताया कि उनकी टीम गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अपने मोबाइल मरम्मत खोखा के सामने मोबाइल फोन पर सट्टा लगाता है, इस सूचना पर थाना अटेली की पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर रेड कर एक व्यक्ति को फोन में एक साइट पर सट्टा लगवा रहा था। पुलिस ने उसको काबू कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम अमित निवासी अटेली मंडी बताया, जिसकी तलाशी लेने पर उससे 550 रुपये बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी से फोन बरामद कर जब्त कर लिया, जिस पर आरोपी सट्टा साइट पर सट्टा लगाता था। आरोपी के खिलाफ थाना अटेली में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई गई।
विज्ञापन

मकान में जुआ खेलते 5 गिरफ्तार
नारनौल। शहर थाना पुलिस साथ जुआ खेलते हुए 5 आरोपियों को ताश के पत्तों के साथ गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि धीरज निवासी मिया की सराय के घर में कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों के साथ पैसे दांव पर लगाकर जुआ खेल रहे हैं। अगर रेड की जाए तो जुआ खेलते पकड़े जा सकते हैं। इस सूचना पर पुलिस ने बताए स्थान पर रेड कर 5 व्यक्तियों को ताश के पत्तों के साथ जुआ खेलते गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान नारनौल निवासी गौरव, पूर्णचंद, कालूराम, दिनेश और मटरू के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों से कुल 3510 रुपये नकद व ताश के पत्ते बरामद किए गए। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ थाना शहर नारनौल में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने मकान मालिक सहित छह नामजद के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed