{"_id":"62b9f73af09cfe679e6a9b3f","slug":"six-accused-arrested-for-snatching-money-by-beating-narnol-news-rtk650757280","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिटाई कर पैसे छीनने के छह आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिटाई कर पैसे छीनने के छह आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेंद्रगढ़। सीआईए पुलिस टीम ने दो माह पूर्व मारपीट कर पैसे छीनने के मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रवि उर्फ रब्बु, गौतम उर्फ लाला, तुषार उर्फ पाया, धर्मेंद्र उर्फ मोटा, दीपक उर्फ जग्गा व हिमांशु के रूप में हुई व सभी आरोपी महेंद्रगढ़ के हैं। आरोपियों ने गत 17 अप्रैल को महेंद्रगढ़ क्षेत्र में दुकान संचालक के साथ डंडों से मारपीट कर पैसे छीनने की वारदात को अंजाम दिया था। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
सीआईए महेंद्रगढ़ इंचार्ज एसआई गोविंद सिंह ने बताया कि बाबूलाल निवासी सतनाली ने थाना शहर महेंद्रगढ़ में शिकायत देकर बताया था कि महेंद्रगढ़ में फुटवियर की दुकान की हुई है। 17 अप्रैल को बाइक पर सवार कुछ युवकों ने उसके साथ मारपीट की। दुकानदार ने आरोप लगाते हुए छह नामजदों के खिलाफ पैसे की मांग पूरी न करने पर मारपीट कर पैसे छीनने का आरोप लगाया था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर छह नामजदों के विरुद्ध मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम ने वारदात को अंजाम देने में शामिल छह आरोपियों को महेंद्रगढ़ क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी दुकानदार द्वारा अपनी दुकान के आगे रखे तख्त को लेकर पैसे मांग रहे थे तथा मना करने पर वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।