{"_id":"69c6c92084a5cb8b8d09618f","slug":"sitting-for-long-periods-of-time-can-increase-the-problem-of-back-and-neck-pain-narnol-news-c-203-1-sroh1011-125129-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: देर तक बैठकर काम करने से कमर व गर्दन दर्द की समस्या बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: देर तक बैठकर काम करने से कमर व गर्दन दर्द की समस्या बढ़ी
Fri, 27 Mar 2026 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 27 Mar 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:52 अस्पताल में मरीज की जांच करते ऑर्थोपेडिक डॉ. राहुल यादव। संवाद
महेंद्रगढ़। शारीरिक श्रम में कमी और देर तक बैठकर काम करने के कारण लोग कमर और गर्दन दर्द से परेशान हो रहे हैं। इस तरह की परेशानियों से जूझ रहे औसतन 50 मरीज प्रतिदिन नागरिक अस्पताल की ओपीडी में पहुंच रहे हैं।
बदलती जीवनशैली, लंबे समय तक बैठकर काम करना, मोबाइल व कंप्यूटर का अधिक उपयोग और शारीरिक गतिविधियों की कमी इसका मुख्य कारण माना जा रहा है।
इस तरह की परेशानी युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं में मिल रही है। खासकर युवाओं में गर्दन दर्द और कमर दर्द की शिकायत तेजी से बढ़ी है। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. राहुल यादव ने बताया कि एक ही मुद्रा में बैठकर काम करने और सही तरीके से न बैठने के कारण रीढ़ की हड्डी पर दबाव बढ़ता है जिससे दर्द की समस्या उत्पन्न होती है।
उन्होंने बताया कि मरीजों को उचित परामर्श और दवाइयां दी जा रही हैं। केवल दवा से ही नहीं बल्कि जीवनशैली में सुधार से भी इस समस्या से काफी हद तक राहत मिल सकती है। मरीजों को नियमित व्यायाम, योग, सही बैठने की आदत और समय-समय पर ब्रेक लेना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने भारी वजन उठाने से बचने और सोने की सही स्थिति अपनाने की हिदायत दी। मरीज मनोज कुमार ने बताया कि लंबे समय से दर्द की समस्या के कारण उन्हें दैनिक कार्यों में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
डॉ. राहुल यादव ने बताया यदि कमर या गर्दन का दर्द लंबे समय तक बना रहता है तो उसे तुरंत जांच करवाएं। समय पर उपचार न मिलने पर यह समस्या और भी गंभीर रूप ले सकती है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे अपनी दिनचर्या में सुधार करें और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें, ताकि इस प्रकार की समस्याओं से बचा जा सके।