फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Siro survey for covid-19 spread.

सीरो सर्वें से पता चलेगा जिले में कोरोना संक्रमण का कितना हुआ फैलाव

Wed, 12 Aug 2020 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Siro survey for covid-19 spread.
नागरिक अस्पताल में ओपीडी के बाहर खड़े मरीज। - फोटो : Narnol
नारनौल। महेंद्रगढ़ जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव का आकलन करने के लिए सीरो सर्वे 13 और 14 अगस्त को होगा। इसके लिए जिले को चार भागों में बांटा गया है। दो दिन में शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में करीब 850 लोगों का रैंडम जांच होगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिले में सीरो सर्वे को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि 13 और 14 जून को लोगों का सीरो सर्वे के तहत रैंडम टेस्ट हेेगा। इसके लिए प्रोटॉकॉल तैयार किया है। इसके तहत 60 फीसदी ग्रामीण और 40 फीसदी शहरी होंगे। सीएमओ ने बताया कि शहरी क्षेत्रों में नारनौल, महेंद्रगढ़, नांगल चौधरी और कनीना 88-88 लोगों का सैंपल होगा। वहीं सभी पीएचसी के बाद दो सेंटर बनाए गए हैं। इन पर 44-44 लोगों के सीरो सर्वें जांच होगा।
विज्ञापन

सीएमओ ने कहा कि कोरोना को लेकर लोग सरकारी हिदायतों का गंभीरता से पालन करें। मास्क और दो गज की दूरी का हमेशा ध्यान रखें। जिला महामारी अधिकारी डॉ. दीपक शर्मा ने बताया कि इसमें 18 साल से उपर के लोगों को लिया गया है। 850 लोगों के आईजी एंटीजन टेस्ट होंगे। उन्होंने बताया कि इससे कोरोना वायरस से बीमार होकर ठीक होने वाले लोगों के बोर में पूरी जानकारी ली जाएगी। इसके लिए सीएचसी और पीएचसी स्तर पर तैयारी की गई है। डॉ. दीपक शर्मा ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस एंटीजन टेस्ट भी कराया जा रहा है। कंटेनमेंट जोन में लोगों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदारों और वेंडरों की होगी जांच
सरकार ने कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिले में दुकानदारों और वेंडरों की कोरोना जांच कराने का आदेश दिया है। इसके लिए सीएमओ ने मोबाइल एंबुलेंस टीम, सीएचसी और पीएचसी को जरूरी कदम उठाने को कहा है। जिससे बड़े स्तर पर रैंडम स्तर पर ऐसे लोगों का सैंपल लिया जा सके। बता दें कि जिले में दुकानदार भी काफी कोरोना वायरस संक्रमण के शिकार हुए हैं। दूसरी ओर लोगों सामान लेने के लिए दुकानों पर आते हैं। ऐसे में सरकार दुकानदारों का रैंडम कोरोना जांच कराने का निर्देश दिया है।

टेस्ट बढ़ाकर 600 करने की तैयारी
दूसरी ओर अभी स्वास्थ्य विभाग की ओर से रोजाना करीब 300 लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। इसे अब 600 तक करने का लक्ष्य है। इसके लिए सीएमओ ने नागरिक अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी और मोबाइल को निर्देश जारी किया है। सीएमओ ने कहा कि जिले में रोजाना कोरोना की जांच 600 लोगों की होनी चाहिए। इसके लिए टीमें सैंपल लेने की संख्या बढ़ाए। जिले में नागरिक अस्पताल, उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़, कनीना, सीएचसी अटेली और कनीना में कोरोना का सैंपल लिया जा रहा है। इसके अलावा मोबाइल एंबुलेंस टीम और कुछ पीएचसी स्तर पर सैंपल लेने का इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed