फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Simultaneous elections will save resources: Phanindranath

एक साथ चुनाव से संसाधनों की बचत होगी : फणींद्रनाथ

Fri, 07 Nov 2025 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 07 Nov 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Simultaneous elections will save resources: Phanindranath
फोटो संख्या:82- हकेंवि में आयोजित संगोष्ठी में हिस्सा लेते विधायक कंवर सिंह यादव व अन्य---स्रोत
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में वीरवार को एक राष्ट्र, एक चुनाव और पंच परिवर्तन विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता फणींद्रनाथ शर्मा ने कहा कि बार-बार होने वाले चुनाव देश की विकास प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न करते हैं।
विज्ञापन

एक साथ चुनाव कराने से न केवल संसाधनों की बचत होगी, बल्कि शासन व्यवस्था अधिक स्थिर और पारदर्शी बनेगी व वोट डालने वाले मतदाताओं की संख्या भी बढ़ेगी। महेंद्रगढ़ से विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव सिर्फ राजनीतिक विषय नहीं बल्कि सामाजिक विषय है।
विज्ञापन

बार बार चुनाव के खर्च होने वाले पैसे विकास कार्यों व जन कल्याण में काम आ सकते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी ने स्वदेशी अपनाने की शपथ ली व संकल्प पत्र भरा। इस अवसर पर यतेंद्र राव, को ऑपरेटिव बैंक चेयरमैन राजेंद्र शर्मा, प्रो वीसी आनंद शर्मा, राकेश शर्मा, युवा मोर्चा प्रदेश टीम से सन्नी नारा सहित शिक्षकगण, विद्यार्थी व सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed