{"_id":"68f3de449172799ce902b0aa","slug":"silver-outshines-gold-on-dhanteras-bullion-trade-worth-rs-650-crore-narnol-news-c-203-1-sroh1010-121045-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: धनतेरस पर सोने में तेजी से चमकी चांदी, 6.50 करोड़ रुपये का हुआ सर्राफा कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: धनतेरस पर सोने में तेजी से चमकी चांदी, 6.50 करोड़ रुपये का हुआ सर्राफा कारोबार
Sun, 19 Oct 2025 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 19 Oct 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:62- आईटीआई रोड पर बैरीगेट लगाकर बड़े वाहनों को रोकते शहर थाना प्रभारी पवन कुमार व क
महेंद्रगढ़। धनतेरस पर सोने की तेजी ने चांदी की चमक बढ़ाकर सर्राफा कारोबार को गुलजार कर दिया। शहर में 20 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। सर्राफा बाजार में 6.50 करोड़ रुपये की खरीदारी हुई। वहीं क्षेत्र के लोगों ने धनतेरस पर 50 लाख रुपये के बर्तनों की खरीदारी की।
शहर के दस से अधिक शोरूमों पर 6 करोड़ रुपये के वाहनों में 150 दो पहिया व 70 के करीब चार पहिया वाहनों की खरीद की गई। विभिन्न व्यापार मंडल एवं संगठनों के जिम्मेदारों की मानें तो इस बार शहर में गत वर्ष की अपेक्षा 25 प्रतिशत कारोबार हुआ है।
स्वर्णकार संघ के प्रधान लक्खीराम सोनी ने बताया कि इस बार सोने की तेजी से बाजार में चांदी की मूर्तियों के साथ सिक्कों की मांग अधिक रही। सर्राफा बाजार में तकरीबन 6.50 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है। शहर में 10 बड़े शोरूम व 38 दुकानों पर दिनभर ग्राहकों की अच्छी भीड़ रही। इस बार सभी प्रकार के कारोबार में 25 प्रतिशत तक की वृद्धि का अनुमान है।
विज्ञापन
वहीं व्यापार मंडल के प्रधान सुरेंद्र अग्रवाल उर्फ बंटी ने बताया कि इस बार शहर में करीब 20 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है। करीब 50 लाख रुपये बर्तन कारोबार रहा है। वहीं एक करोड़ के आसपास फर्नीचर, दो करोड़ किरायाणा के सामान का कारोबार हुआ। साज सज्जा को लेकर लोगों में इस बार खरीदारी का अधिक उत्साह रहा है। इस बार बाजार में सबसे अधिक सर्राफा व वाहन कारोबार रहा है।
हरियाणा व्यापार मंडल महेंद्रगढ़ के प्रधान सुनील अग्रवाल ने बताया कि सोने व चांदी में तेजी होने के बावजूद भी ग्राहकों ने जमकर खरीदारी की है। वहीं पूरे बाजार में इस बार कारोबार काफी हद तक अच्छा रहा है। फल, किरायाणा, बर्तन, सर्राफा, मिष्ठान बाजारों में लोगों ने खूब खरीदारी की है।
इंसेट
50 पुलिस कर्मचारियों ने व्यवस्था को चाक-चौबंद रखा
शहर में सात स्थानों पर नाके लगाकर 50 पुलिस कर्मचारियों ने व्यवस्था को चाक-चौबंद रखा। हालांकि बड़े वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध रहा है, लेकिन मंडी में फल व सब्जियों की आपूर्ति वाहनों का आवागमन होता रहा। इसके शहर में तीन राइडर, दो ईआरवी व एक पीसीआर की दिनभर बाजारों में गश्त रही। इस दौरान पुलिस कर्मचारियों ने लाउडस्पीकरों से यातायात को भी सुचारू बनाए रखा।
-- -- -- -- -- -- -