फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Shri Krishna Leela described in Srimad Bhagwat Katha

Mahendragarh-Narnaul News: श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण लीला का वर्णन किया

Sun, 10 Mar 2024 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 10 Mar 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Shri Krishna Leela described in Srimad Bhagwat Katha
नारनौल। शहर की पुरानी अनाज मंडी के गोस्वामी मार्केट में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में रविवार को छठवें दिन श्रीकृष्ण लीला का वर्णन किया गया। इसमें महारास की लीला, गोपियों संग महारास, भगवान शंकर के महारास में शामिल होने, कृष्ण-रुक्मणी विवाह, कंस वध एवं उद्धव जी द्वारा गोपियों को समझाने के प्रसंग सुंदर वर्णन किया।
विज्ञापन

व्यास पीठ आचार्य ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने गोपियों के साथ रास किया था। उस समय भगवान ने गोपियों को पति धर्म की शिक्षा दी थी। गोपियों के मन में भगवान के प्रति समर्पण भाव होने के कारण प्रत्येक गोपी के पीछे एक कृष्ण थे। जब रास आरंभ हुआ, तो ऐसी लीला हुई कि उस दृश्य को देखने देवो के देव महादेव भी आए। कथा के दौरान भगवान कृष्ण व रुकमणी विवाह प्रसंग की व्याख्या की गई। भक्तों ने नाटिका के माध्यम से विवाह प्रसंग को जीवंत कर दिया। इस अवसर पर अशोक कुमार चौधरी, सरोज देवी, पवन गर्ग, रमेश गर्ग, चेतन गर्ग, दीपेंद्र गौड़, जितेंद्र, सुंदर लाल कंछल, धर्मेंद्र कांटी, सावित्री गोस्वामी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed