{"_id":"61900a8780bd1821c24c6e82","slug":"showed-stamina-in-district-level-sports-competition-narnol-news-rtk6297614136","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में दिखाया दमखम
विज्ञापन
एसडी स्कूल में खिलाड़ियों से परिचय करते विधायक सीताराम यादव।
- फोटो : Narnol
एसडी स्कूल ककराला में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के तहत श्विभिन्न स्पर्धाओं के मुकाबले कराए गए। अंडर 14 आयु वर्ग के लड़कों की 100 मीटर दौड़ में जीएल स्कूल कनीना का छात्र हर्ष यादव प्रथम, आरपीएस महेंद्रगढ़ के जतिन ने दूसरा तथा बीपीएस स्कूल नारनौल के हिमांशु ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों की 100 मीटर दौड़ एसडी स्कूल ककराला की अदिति प्रथम, आरआरसीएम कनीना की पायल द्वितीय और यदुवंशी शिक्षा निकेतन नारनौल की खुशी तृतीय स्थान पर रही। इस अवसर पर सुभाष ढहिनवाल पीटीआई, राकेश पीटीआई, कुलदीप डीपी, बिरेन्द्र यादव पीटीआई, सोनपाल, प्रवीन कोच, प्रदीप कोच, कर्मवीर कोच आदि उपस्थित रहे।
200 मीटर लड़की की दौड़ में एसडी ककराला का आदित्य प्रथम, बीपीएस नारनौल के दीपक ने दूसरा तथा जीएचएस गुजरवास के देवेंद्र ने तृतीय स्थान पाया। लड़कियों में एसडी स्कूल की अदिति प्रथम, जीएमएस जाजंडियावास की भूमिका द्वितीय और यदुवंशी नारनौल की तन्वी तृतीय रही। 400 मीटर लड़कों में नालंदा महेंद्रगढ़ का सचिन प्रथम, आरपीएस महेंद्रगढ़ का विपिन द्वितीय और जीएलपीएस कनीना का आयूष तृतीय रहा। 600 मीटर लड़कों में जीएलपीएस कनीना का हर्ष यादव प्रथम, आरएनआर का मंजीत यादव द्वितीय, आरपीएस महेंद्रगढ़ के रूपेश ने तृतीय स्थान बनाया। 600 लड़कियों में एसडी स्कूल ककराला की वर्षा प्रथम, श्रीकृष्णा महेंद्रगढ़ की संध्या द्वितीय तथा ओमसांई स्कूल की प्रांजल तृतीय रही।
कुश्ती के 35 किलोग्राम भार वर्ग में आरआरसीएम कनीना का जतिन, 38 में फलोरेंस बागोत का जतिन, अंडर 41 में आरआरसीएम का प्रतीक, अंडर 44 में आरआरसीएम का शिवम, अंडर 48 में आरआर ग्रीन मैक्स खेड़ी तलवाना का सौरभ, अंडर 52 में जीएसएस जैलाफ के भारत, अंडर 57 में एसडी ककराला का सागर विजेता रहा। वहीं अंडर 68 में एसडी ककराला का दिपांशु विजेता रहा।