फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Shortage of roadways buses on the Behror-Alwar and Kosli routes.

Mahendragarh-Narnaul News: बहरोड़-अलवर और कोसली रूट पर रोडवेज बसों की कमी

Sun, 30 Aug 2026 11:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Shortage of roadways buses on the Behror-Alwar and Kosli routes.
नारनौल। रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में मुफ्त सफर की सुविधा तो मिली लेकिन कई महिलाओं के लिए यह सुविधा पर्याप्त बसें नहीं होने के कारण परेशानी बन गई। बहरोड़-अलवर और कोसली रूट पर रोडवेज बसों का संचालन कम होने से महिलाओं को बसों के इंतजार में खड़ा रहना पड़ा।
विज्ञापन

बहरोड़-अलवर रूट पर करीब 16 बसें चलती हैं। इनमें करीब 50 प्रतिशत बसें एसटीए परमिट वाली हैं। इसी तरह कोसली और सिंघाना रूट पर भी रोडवेज बसों की तुलना में एसटीए परमिट वाली बसों की संख्या अधिक है। रक्षा बंधन के दौरान महिलाओं ने डिपो प्रशासन से इन रूटों पर रोडवेज बसों की संख्या बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन

बस स्टैंड इंचार्ज प्रीतम बागड़ी ने बताया कि यात्री भार के अनुसार लंबे और छोटे सभी रूट पर बसों का संचालन किया जा रहा है। जिन रूट पर यात्रियों की मांग अधिक है, वहां सर्वे करवाकर बसों की संख्या बढ़ाने की योजना बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि फिलहाल डिपो से 319 गांवों में बस सेवा दी जा रही है। शेष करीब 30 गांवों को भी बस सेवा से जोड़ने की योजना पर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed