फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Short duration training will be given to youth to make them skilled

कुशल बनाने के लिए युवाओं को दिया जाएगा छोटी अवधि का प्रशिक्षण

Fri, 18 Feb 2022 11:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
Short duration training will be given to youth to make them skilled
अधिकारियों की बैठक लेते एडीसी अनुराग ढालिया। संवाद - फोटो : Narnol
प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 3.0 व हरियाणा कौशल विकास मिशन के तहत जिले के युवाओं को छोटी अवधि का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए जिस कार्य की अधिक मांग हो उसी क्षेत्र में युवाओं को कुशल किया जाए, ताकि प्लेसमेंट में किसी प्रकार की परेशानी न हो। यह निर्देश अतिरिक्त उपायुक्त अनुराग ढालिया ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत आयोजित बैठक में दिए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसके लिए जिले में अलग-अलग समितियां बनाई गई हैं। जिला कौशल समिति में उपायुक्त चेयरपर्सन होता है। अन्य विभागों के अधिकारी इसके सदस्य होते हैं। इसमें मुख्य रूप से श्रम अधिकारी, उद्योग अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी, शिक्षा अधिकारी व लीड बैंक मैनेजर आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

एडीसी ने बताया कि जो युवा अपना कौशल विकासित करना चाहते हैं वे छोटी अवधि के प्रशिक्षण के लिए हरियाणा कौशल विकास मिशन की वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। उसके बाद उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा एक जिला स्तरीय सब कमेटी होगी, जो जिले में मांग के अनुसार कौशल विकास की रिपोर्ट तैयार करती है। क्षेत्र में कृषि से संबंधित उद्योगों के लिए अधिक मांग है। ऐसे में यह कमेटी यह सुनिश्चित करें कि मांग के अनुरूप संबंधित कौशल केंद्र या आईटीआई से युवा उपलब्ध हो। इसी प्रकार एक काउंसिलिंग तथा प्लेसमेंट सब कमेटी बनाई गई है। इस कमेटी का मुख्य कार्य विभिन्न उद्योगों के साथ तालमेल करके युवाओं को उनके कौशल के अनुसार रोजगार उपलब्ध करवाना है। इसके अलावा देश में कौशल विकास बढ़ाने के लिए भारत सरकार के कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय द्वारा महात्मा गांधी नेशनल फेलोशिप कार्यक्रम शुरू किया गया है। जिला महेंद्रगढ़ में नितिन कुमार इस कार्य को देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed